लौकी ही नहीं, इन सब्जियों से भी बनते हैं लाजवाब कोफ्ते, वीकेंड मेन्यू में आज ही करें शामिल
ये सभी कोफ्ते स्वाद के साथ पोषण भी देते हैं और रोटी, नान या चावल के साथ परोसकर खाने का आनन्द दोगुना कर देते हैं।

शाकाहारी कोफ्ता ऑप्शन्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रसोई में कोफ्ता एक ऐसी डिश है जो सादे खाने को भी खास बना देती है। सॉफ्ट-सॉफ्ट, मसालेदार और ग्रेवी में डूबे हुए कोफ्ते हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। खास बात यह है कि शाकाहारी कोफ्ते कई तरह की सब्जियों और पनीर से बनाए जा सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देते हैं। अगर आप अपने डेली के खाने में कुछ नया और टेस्टी जोड़ना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ शाकाहारी कोफ्ता ऑप्शन्स को जरूर ट्राई करें
मलाई कफ्ता
पनीर, उबले आलू और ड्राई फ्रूट्स से बने ये कोफ्ते क्रीमी टमाटर-काजू ग्रेवी में पकाए जाते हैं।ये अपने रिच और शाही स्वाद के लिए फेमस है और ये ज्यादातर खास मौकों पर तैयार किये जाते हैं।
लौकी कोफ्ता
कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन और मसालों से बने कोफ्ते हल्की मसालेदार ग्रेवी में डाले जाते हैं। यह हेल्दी और हल्का ऑप्शन है, जो पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है।
पालक कोफ्ता
पालक और पनीर का मिक्स कॉम्बीनेशन इन कोफ्तों को पोषण से भरपूर बनाता है। आयरन और प्रोटीन से भरपूर यह डिश स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन देती है।
पत्ता गोभी कोफ्ता
बारीक कटी पत्ता गोभी और मसालों से बने कोफ्ते टमाटर-प्याज की ग्रेवी में पकाए जाते हैं। यह एक आसान और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है।
सोया कोफ्ता
सोया ग्रेन्यूल्स से बने कोफ्ते प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जो हाई-प्रोटीन शाकाहारी डाइट लेना चाहते हैं।
कच्चे केले के कोफ्ते
उबले कच्चे केले और मसालों से तैयार ये कोफ्ते स्वाद में लाजवाब होते हैं। व्रत या विशेष अवसरों पर भी इन्हें बनाया जा सकता है।
मिक्स वेज कोफ्ता
गाजर, बीन्स, मटर और आलू जैसी सब्जियों से तैयार ये कोफ्ते कलरफुल और टेस्टी होते हैं। बच्चों को सब्जियां खिलाने का यह बेहतरीन तरीका है।
चना दाल कोफ्ता
भीगी और पिसी चना दाल से बने कोफ्ते मसालेदार ग्रेवी में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
ब्रेड कोफ्ता
बचे हुए ब्रेड स्लाइस से बनाए गए कोफ्ते एक झटपट रेसिपी है। इसे आप टमाटर की ग्रेवी या दही आधारित ग्रेवी में बना सकते हैं।
कटहल कोफ्ता
कटहल का मसालेदार स्वाद कोफ्तों में बहुत अच्छा लगता है। इसकी बनावट मीट जैसी होती है, इसलिए यह एक खास और अलग स्वाद देता है।
शाकाहारी कोफ्ते सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि पोषण से भी भरपूर होते हैं। आप इन्हें चपाती, नान या जीरा राइस के साथ परोस सकते हैं।
