विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार से क्यों खरीदना? जब घर पर ही बन सकता है कई गुना बेहतर देसी प्रोटीन पाउडर, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

Updated: Sat, 15 Aug 2026 04:00 PM (IST)

किचन में रखी कुछ हेल्दी चीजों से घर पर प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा सकता है।

देसी प्रोटीन पाउडर रेसिपी (Image Source: AI Generated)

देसी प्रोटीन पाउडर रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों फिट रहने और मसल्स गेन के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन ज्यादा किया जाने लगा है। यह न सिर्फ जेब पर भारी पड़ता है, बल्कि इसमें शामिल आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव्स सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

ऐसे में अगर आप बाजार से प्रोटीन पाउडर न खरीदने का विकल्प तलाश रहे हैं तो घर पर ही इसे बनाने का ट्राई करें। इसे कुछ आसान स्टेप फॉलो करके मिनटों में तैयार किया जा सकता है। 

देसी प्रोटीन पाउडर रेसिपी 

घर का बना यह प्रोटीन पाउडर किफायती और प्रिजर्वेटिव्स फ्री होने के साथ ही हमें अपनी पसंद की सामग्री चुनने का भी विकल्प देता है। आइये जानते हैं इसे बनाने और सेवन करने का तरीका: 

सामग्री 

  • 1 कप भुने चने

  • 1 कप मूंगफली

  • 1/2 कप मुनक्का 

  • 1/2 कप बादाम 

  • 1/2 कप काजू

  • 1/2 कप अखरोट

  • 1/4 कप अलसी के बीज 

  • 1/4 कप कद्दू के बीज 

  • 2-3 चम्मच किशमिश 

  • 3 चम्मच सूखे अंजीर

  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

  • 1 चम्मच घी 

विधि 

  1. प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। 

  2. घी में काजू, बाजाम, अखरोट और मूंगफली डालकर भून लें। ध्यान रहे कि भूनते समय इन्हें ज्यादा ब्राउन नहीं करना। 

  3. सभी नट्स को एक प्लेट में डालकर अलग ठंडा होने के लिए रख दें। 

  4. मिक्सी में 1/4 कप अलसी के बीज, 1/4 कप कद्दू के बीज, 3 चम्मच सूखे अंजीर, 1/2 कप मुनक्का, 1 कप भुने चने और 2-3 चम्मच किशमिश डालकर पहले दरदरा पीसें और फिर बारीक पीस लें। 

  5. जब ये मिश्रण पिस जाए तो इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाउडर भी डालें और मिला लें। चाहे तो दोबारा ब्लेंड कर सकते हैं। 

  6. इस बात का भी ध्यान रखना है कि मिश्रण को बारीक करने के लिए ज्यादा देर तक न पीसें। इससे नट्स का हेल्दी ऑयल निकल जाता है। 

  7. मिश्रण को थोड़ी देर तक खुला छोड़ देना है जिससे उसमें मौजूद नमी सूख जाए। 

  8. फिर इसे किसी एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें, तैयार है आपका देसी प्रोटीन पाउडर। 

कैसे और कब करें सेवन? 

इस प्रोटीन पाउडर का सेवन सुबह के नाश्ते में करें। इसके लिए गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा इस पाउडर को अपने शेक, स्मूदी या ओट्स में भी मिला सकते हैं।