Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curd With Salt Or Sugar: मीठा या नमकीन? पढ़िए दही का कौन-सा स्वाद है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 06:58 PM (GMT+05:30)

    दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का भी लाजवाब खजाना है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही को किस तरह खाना (Best Way To Eat Curd) चाहिए जिससे आपको इसके ज ...और पढ़ें

    दही में क्या मिलाएं, चीनी या नमक? जानिए सेहत के लिहाज से किस तरह खाना है ज्यादा फायदेमंद (Image: Freepik)
    दही में क्या मिलाएं, चीनी या नमक? जानिए सेहत के लिहाज से किस तरह खाना है ज्यादा फायदेमंद (Image: Freepik)

    HighLights

    1. कई लोग दही को नमक के साथ खाना पसंद करते हैं।
    2. कुछ लोगों को दही चीनी के साथ खाना अच्छा लगता है।
    3. बड़ा सवाल है कि दही में क्या मिलाकर खाना फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Curd With Salt Or Sugar: सर्दियों में दही का सेवन आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आयुर्वेद की मानें, तो दही की तासीर गर्म होती है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसके अलावा, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके डाइजेशन को हेल्दी रखते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। कैल्शियम से भरपूर दही हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी मददगार होता है। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि दही को चीनी के साथ खाना ज्यादा बेहतर है या फिर नमक के साथ (Dahi Me Namak Dale Ya Chini)। ऐसे में, आइए आपको बताते हैं कि सेहत को ध्यान में रखते हुए कौन-सा ऑप्शन ज्यादा बेहतर है।

    सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है दही

    हम सभी जानते हैं कि दही, दूध से बना एक ऐसा फूड आइटम है जो हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि विटामिन बी एनर्जी का लेवल बढ़ाते हैं। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और इम्युनिटी को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, दही स्ट्रेस कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना दही खाने से सेहत काे म‍िलते हैं गजब के फायदे, बस इन बातों को न करें अनदेखा

    दही में चीनी मिलाकर खाने के फायदे

    दही में चीनी मिलाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे हमारा पाचन बेहतर होता है और दही में मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को अच्छे से मिल पाते हैं। हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें चीनी की मात्रा को सीमित रखना चाहिए।

    दही में नमक मिलाकर खाने के फायदे

    दही में नमक मिलाकर खाने से दही का एसिडिक स्वाद कम हो जाता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, सफेद नमक के बजाय दही में सेंधा नमक मिलाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, दही में नमक मिलाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया में कमी आ सकती हैं, जिससे इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    किस तरह खाना है ज्यादा फायदेमंद?

    दही में चीनी मिलाकर खाने से मिलने वाले फायदे ढेरों हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को हेल्दी रखता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स तनाव कम करने में भी मदद करते हैं। हालांकि, चीनी की मात्रा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए

    यह भी पढ़ें- गुणों का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर दही, जानें इसे रोज खाने के कुछ फायदे