Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक दिन में कितने चम्मच चीनी खा सकते हैं आप? कई बड़े नुकसान से बचा लेगी WHO की छोटी-सी सलाह

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 05:24 PM (GMT+05:30)

    क्या आपको मालूम है कि आप रोजाना कितनी चीनी का सेवन (Daily Sugar Intake) करते हैं? बता दें कि हम में से कई लोग बिना जाने ही अपनी डाइट में बहुत ज्यादा च ...और पढ़ें

    रोजाना कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? नुकसान से बचा लेगी WHO की ये सलाह (Image Source: jagran.com)
    रोजाना कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? नुकसान से बचा लेगी WHO की ये सलाह (Image Source: jagran.com)

    HighLights

    1. ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ता है और मोटापे की समस्या हो सकती है।
    2. चीनी का ज्यादा सेवन डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।
    3. एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए, इस बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सचिन को हमेशा से मीठा खाना बहुत पसंद था। वह रोजाना कई चॉकलेट्स खाता था और उसे कोल्ड ड्रिंक्स पीना भी काफी पसंद था, लेकिन कुछ समय बाद उसे मोटापे ने घेर लिया और डायबिटीज की बीमारी भी हो गई। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल सचिन की तरह कई लोग नहीं जानते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी खाना (Daily Sugar Intake) सुरक्षित है या फिर इसके ज्यादा सेवन से सेहत को किस कदर नुकसान (Sugar Side Effect) हो सकता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको (WHO Sugar Guidelines) बताएंगे कि रोजाना कितनी मात्रा में चीनी का सेवन किया जा सकता है। 

    रोजाना कितनी चीनी खानी चाहिए?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हमें अपनी रोजाना की कैलोरी का 10% से ज्यादा हिस्सा चीनी से नहीं लेना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए यह सलाह दी जाती है कि हम चीनी का सेवन और कम करके इसे 5% तक सीमित रखें। अगर आप रोजाना 2000 कैलोरी लेते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको 200 कैलोरी से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि 1 ग्राम चीनी में लगभग 4 कैलोरी होती है, इसलिए एक हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने वाला व्यक्ति रोजाना लगभग 10 चम्मच चीनी ले सकता है, लेकिन डेस्क जॉब या फिर कम मेहनत का काम करने वाले लोगों को इसकी मात्रा 6 चम्मच से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए। ध्यान रहे, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- एक महीने तक चीनी नहीं खाएंगे आप, तो हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 5 बदलाव

    क्या है चीनी की सही मात्रा?

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 36 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं लेनी चाहिए यानी, पुरुषों को 9 चम्मच से ज्यादा और महिलाओं को 6 चम्मच से ज्यादा चीनी नहीं खानी चाहिए। ध्यान रहे, हम बात कर रहे हैं ऐसी चीनी की जो फूड आइटम्स में मिलाई जाती है, जैसे कि कोल्ड ड्रिंक्स, बिस्कुट, और केक। फलों और दूध में पाए जाने वाली प्राकृतिक शर्करा इससे अलग होती है। ये मिलावटी चीनी हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं और मोटापा, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इसलिए, एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमें अपनी डाइट में मिलावटी चीनी की मात्रा को कम से कम करना चाहिए।

    ज्यादा चीनी से क्या होगा नुकसान?

    ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीनी में हाई कैलोरी होती है लेकिन इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। ऐसे में, ज्यादा चीनी का सेवन वजन बढ़ाने का एक बड़ा कारण है क्योंकि एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, चीनी ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक ज्यादा चीनी का सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है क्योंकि इससे ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है।

    देखा जाए तो, चीनी का ज्यादा सेवन मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए, एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चीनी का सेवन कम करना बेहद जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- High Blood Pressure के मरीजों के लिए जहर के समान हैं ये चीजें, भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।