Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skincare Decoded: झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करता है अल्फा आर्बुटिन? क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

    Updated: Wed, 06 May 2026 06:00 PM (IST)

    अल्फा आर्बुटिन पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह स्किन बैरियर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। ...और पढ़ें

    कैसे काम करता है अल्फा आर्बुटिन? (AI Generated Image)

    कैसे काम करता है अल्फा आर्बुटिन? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर आप जिद्दी डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और अनइवन स्किन टोन से परेशान हैं, तो स्किनकेयर की दुनिया का सुपरस्टार अल्फा आर्बुटिन (Alpha Arbutin) आपके लिए किसी जादू से कम नहीं है।

    लेकिन इसके फायदों से इम्प्रेस होकर इसे कार्ट में ऐड करने से पहले कुछ बातें जान लेना बेहद जरूरी है। क्या यह आपकी स्किन के लिए पूरी तरह सुरक्षित है? इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? आइए, अल्फा आर्बुटिन से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन, एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली) से जानते हैं।

    अल्फा आर्बुटिन क्या काम करता है?

    अल्फा आर्बुटिन मुख्य रूप से त्वचा को निखारने वाला एक तत्व है। यह मेलेनिन के प्रोडक्शन को धीमा कर देता है, जो त्वचा में पिगमेंटेशन या कालेपन के लिए जिम्मेदार होता है। धीरे-धीरे इसके इस्तेमाल से त्वचा साफ, समान और चमकदार दिखने लगती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह अन्य कड़े ट्रीटमेंट्स के मुकाबले त्वचा पर बहुत कोमल होता है।

    Alpha Arbutin (1)

    (AI Generated Image)

    क्या इसे विटामिन-सी के साथ मिलाया जा सकता है?

    जी हां! अल्फा आर्बुटिन और विटामिन-सी की जोड़ी त्वचा के लिए बहुत असरदार मानी जाती है। जहां विटामिन-सी त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाता है और निखार लाता है, वहीं अल्फा आर्बुटिन सीधे दाग-धब्बों पर वार करता है। दोनों मिलकर त्वचा की रंगत को बेहतर बनाते हैं, बस यह ध्यान रखें कि आपकी स्किन को यह कॉम्बिनेशन सूट कर रहा हो।

    क्या यह हाइड्रोक्विनोन का सुरक्षित ऑप्शन है?

    बिल्कुल। हाइड्रोक्विनोन के मुकाबले अल्फा आर्बुटिन को एक सुरक्षित और जेंटल ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, यह थोड़ा धीरे काम करता है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स न के बराबर हैं। इसे लंबे समय तक बिना किसी डॉक्टरी निगरानी के इस्तेमाल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    क्या 2% अल्फा आर्बुटिन काफी है या ज्यादा की जरूरत है?

    ज्यादातर लोगों के लिए 2% की मात्रा काफी और असरदार होती है। इससे ज्यादा कॉन्सनट्रेशन होने पर जलन का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप 2% वाले फॉर्मूले का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाए बिना पिगमेंटेशन को कम कर देता है।

    क्या यह स्किन ब्लीचिंग करता है?

    नहीं, यह स्किन ब्लीच नहीं है। अल्फा आर्बुटिन आपकी त्वचा के प्राकृतिक रंग को नहीं बदलता। यह केवल उन हिस्सों पर काम करता है जहां मेलेनिन ज्यादा होता है, जैसे डार्क स्पॉट्स। यह आपके चेहरे के स्किन टोन को इवन बनाता है, न कि पूरी त्वचा को ब्लीच।

    दाग-धब्बे मिटने में कितना समय लगता है?

    अल्फा आर्बुटिन के साथ धैर्य रखना जरूरी है। नियमित इस्तेमाल से 4 से 8 हफ्तों में सुधार दिखने लगता है। अगर दाग गहरे हैं, तो थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। अच्छे नतीजों के लिए सनस्क्रीन लगाना और स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी है।

    इसे दिन में लगाएं या रात में?

    आप इसे सुबह और रात, दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा पर काफी हल्का होता है। ध्यान रहे कि अगर आप इसे सुबह लगा रहे हैं, तो इसके ऊपर सनस्क्रीन जरूर लगाएं ताकि सूरज की किरणों से त्वचा को नुकसान न हो।

    क्या यह मेलास्मा और मुंहासों के निशानों पर काम करता है?

    हां, यह मेलास्मा, धूप के कारण हुए धब्बों और मुंहासों के बाद रह जाने वाले निशानों को हल्का करने में बहुत मददगार है। हालांक,  मेलास्मा जैसे जिद्दी निशानों को यह पूरी तरह खत्म न भी करे, तो भी उन्हें काफी हद तक हल्का कर चेहरे को साफ बना देता है।

    क्या इसे रेटिनॉल या AHA/BHA के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

    इसे रेटिनॉल या एक्सफोलिएटिंग एसिड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सावधानी के साथ। क्योंकि ये तत्व त्वचा को सेंसिटिव बना सकते हैं, इसलिए इन्हें अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करना बेहतर है। अपनी त्वचा पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन से बचें।

    क्या यह सेंसिटिव और डार्क स्किन टोन के लिए सुरक्षित है?

    अल्फा आर्बुटिन सेंसिटिव स्किन के लिए भी सुरक्षित है। साथ ही, यह डार्क स्किन टोन पर भी बेहतरीन काम करता है क्योंकि यह त्वचा को पैची या अनइवन नहीं बनाता। जेंटल होने के कारण यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिन्हें अक्सर जलन या पिगमेंटेशन की समस्या रहती है।