Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथ-पैरों की खोई चमक लौटानी है, तो घर पर भी कर सकती हैं मैनीक्योर-पेडीक्योर; ये रहे आसान स्टेप्स

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    दिनभर की भागदौड़, धूल-मिट्टी और धूप का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे के साथ-साथ हाथों और पैरों पर भी पड़ता है। ...और पढ़ें

    बिना पार्लर गए घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर (Image Source: AI-Generated)

    बिना पार्लर गए घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम चेहरे का तो खूब ध्यान रख लेते हैं, लेकिन हाथ-पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

    जी हां, पार्लर जाकर महंगे मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाना हर किसी के लिए, या हर बार मुमकिन नहीं होता। इसमें पैसे भी लगते हैं और समय भी। हालांकि, अब आप घर बैठे ही बहुत आसान तरीके से अपने हाथ-पैरों की खोई हुई चमक वापस ला सकती हैं। आइए जानते हैं इसे करने का सही और आसान तरीका।

    DIY manicure pedicure at home

    (Image Source: AI-Generated) 

    शुरुआत करने से पहले पास रख लें ये चीजें

    • एक टब में हल्का गर्म पानी
    • थोड़ा-सा माइल्ड शैम्पू या बॉडी वॉश
    • 1 चम्मच नमक या बेकिंग सोडा
    • आधा नींबू
    • स्क्रब
    • नेल क्लिपर, फाइलर और प्यूमिक स्टोन
    • एक अच्छा मॉइस्चराइजर और नेल पेंट

    मैनीक्योर-पेडीक्योर के लिए आसान स्टेप्स

    • सबसे पहले अपने नाखूनों से पुरानी नेल पॉलिश को रिमूवर की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद नेल कटर से नाखूनों को अपनी मनपसंद लंबाई में काटें और फाइलर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें एक अच्छी शेप दें।
    • एक टब या बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें। पानी इतना ही गर्म हो जिसे आपकी त्वचा आसानी से सह सके। इसमें थोड़ा-सा शैम्पू, नमक और नींबू का रस मिला लें। अब अपने पैरों और हाथों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डुबोकर आराम से बैठ जाएं। यह गुनगुना पानी दिनभर की थकान मिटाएगा और सख्त त्वचा को मुलायम बनाएगा।
    • पानी में भीगने के बाद एड़ियां नर्म हो जाती हैं। अब प्यूमिक स्टोन या फुट ब्रश से एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़ें। इससे सारी डेड स्किन और मैल आसानी से निकल जाएगा। इसके बाद हाथों और पैरों पर स्क्रब लगाएं और 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर सादे पानी से हाथ-पैर धो लें।
    • इस समय तक आपके नाखूनों के आस-पास की स्किन काफी नर्म हो चुकी होगी। इसे क्यूटिकल पुशर या तौलिए से हल्के हाथों से पीछे की तरफ धकेलें। नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए आप बचे हुए नींबू के छिलके को नाखूनों पर रगड़ सकती हैं, इससे वे एकदम चमकने लगेंगे।
    • हाथ-पैरों को साफ तौलिए से थपथपा कर सुखा लें। अब अपना पसंदीदा गाढ़ा लोशन, मॉइस्चराइजर या नारियल का तेल लें और 5 से 10 मिनट तक हाथ-पैरों की अच्छे से मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा में अंदर से निखार आता है।
    • जब लोशन अच्छी तरह त्वचा में समा जाए, तो अपने नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और फिर अपनी मनपसंद रंग की नेल पॉलिश लगा लें।
    • लीजिए, हो गया आपका शानदार और सस्ता होममेड मैनीक्योर और पेडीक्योर। 15 दिन में कम से कम एक बार खुद के लिए यह समय जरूर निकालें। रेगुलर ऐसा करने पर आपके हाथ और पैर इतने खूबसूरत और मुलायम हो जाएंगे कि हर कोई आपसे इसका राज पूछेगा।

    यह भी पढ़ें- नाक पर जमे ब्लैकहेड्स नहीं हो रहे साफ? ये स्किनकेयर टिप्स कर देंगे कमाल

    यह भी पढ़ें- झुर्रियों, दाग-धब्बों और टैनिंग गायब करने का 'सुपर हैक' है मसूर दाल, घर पर ऐसे बनाएं क्रीम, पैक और स्क्रब!

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

    खबरें और भी