विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेशमी, घने और मजबूत बालों के लिए घर पर खुद तैयार करें अलसी का जेल, बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं कोई जरूरत

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:14 AM (IST)

आजकल टूटते, झड़ते और रूखे बालों की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में, घर पर बना अलसी हेयर जेल आपको कमाल के फायदे दे सकता है।

रूखे और बेजान बालों में नई जान डालेगा अलसी का जेल (Image Source: AI-Generated)

रूखे और बेजान बालों में नई जान डालेगा अलसी का जेल (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बड़े-बड़े विज्ञापनों को देखकर हम अक्सर बाजार के महंगे हेयर मास्क, सीरम और कंडीशनर तो खरीद लेते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इनमें मौजूद केमिकल्स कुछ समय के लिए तो बाल अच्छे कर देते हैं, लेकिन लंबे समय में बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक रूप से अपने बालों को सुंदर और घना बनाना चाहते हैं, तो 'अलसी' आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

जी हां, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह न सिर्फ बालों का झड़ना रोकता है, बल्कि उन्हें जड़ से मजबूत बनाकर एक गजब की चमक भी देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका हेयर जेल आप घर की रसोई में मौजूद चीजों से बहुत आसानी से बना सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए।

अलसी हेयर जेल बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • आधा कप अलसी के बीज
  • दो कप पानी
  • एक चम्मच नारियल का तेल या विटामिन ई का कैप्सूल (ऑप्शनल)

अलसी हेयर जेल बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक साफ बर्तन में दो कप पानी और आधा कप अलसी के बीज डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। आंच को मध्यम ही रखें और इसे बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि बीज बर्तन के तले पर न चिपकें।
  • लगभग 5 से 7 मिनट तक उबलने के बाद, आप देखेंगे कि पानी गाढ़ा होने लगा है और उसमें से सफेद झाग निकलने लगा है। पानी जब एक चिपचिपे जेल में बदल जाए, तो तुरंत गैस बंद कर दें।
  • अब यहां आपको थोड़ी फुर्ती दिखानी होगी। जेल को गरम रहते ही किसी सूती कपड़े या बारीक स्टील की छलनी की मदद से एक साफ बाउल में छान लें। 
  • अगर आप इसे ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे, तो यह बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा और इसे छानना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। छने हुए जेल के ठंडा होने पर आप इसमें नारियल तेल या विटामिन ई का कैप्सूल मिला सकते हैं, जिससे बालों को एक्स्ट्रा पोषण मिलेगा।

बालों में कैसे लगाएं?

जब यह जेल पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह से लगा लें। बालों की जड़ों में उंगलियों से हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें ताकि जेल अंदर तक जा सके। इसे 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक बालों में ऐसे ही लगा रहने दें।

तय समय के बाद, अपने बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप पाएंगे कि पहली ही बार के इस्तेमाल से आपके बाल रेशम की तरह मुलायम और चमकदार हो गए हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में एक या दो बार इस जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिना एक रुपया खर्च करे बाल होंगे सॉफ्ट और सिल्की, घर पर बने इन नेचुरल कंडीशनर से करें हेयर केयर

यह भी पढ़ें- टूटते-झड़ते बालों पर तुरंत लगेगा ब्रेक! नारियल तेल में दो चीजें मिलाकर बनाएं घर का बिना केमिकल-फ्री हेयर ऑयल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।