विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना एक रुपया खर्च करे बाल होंगे सॉफ्ट और सिल्की, घर पर बने इन नेचुरल कंडीशनर से करें हेयर केयर

Published: Tue, 01 Sep 2026 10:56 AM (IST)

इस बार बाजार से केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय घर का बना कंडीशनर इस्तेमाल करें।

बालों को कंडीशन करने के लिए नेचुरल तरीके (Image Source: AI Generated)

बालों को कंडीशन करने के लिए नेचुरल तरीके (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी को सॉफ्ट और शाइनी बालों की चाहत होती है, जिसके लिए बाजार से महंगे कंडीशनर खरीदने पर भी हम नहीं कतराते। जान लेने वाली बात यह है कि जिस तरह से बाहर की धूल-मिट्टी और प्रदूषण बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, उसी तरह केमिकल वाले महंगे प्रॉडक्ट्स भी बालों को कमजोर और बेजान कर देते हैं। 

ऐसे में अगर आप बालों को कंडीशन करने के लिए नेचुरल तरीके की तलाश कर रहे हैं तो यहां घर में ही रखी कुछ चीजों के बारे में बताया जा रहअ है जो कंडीशनर की तरह काम करती हैं। 

एलोवेरा जेल 

अगर आपके बाल फ्रीजी हैं तो एलोवेरा जेल इसे कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल और 2-3 बूंद कोई भी एसेंशियल तेल मिक्स करके कंडीशनर तैयार कर लें। इसे शैंपू करने के बाद बालों में अप्लाई करें और 5 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। आप चाहे तो शैंपू के बाद बिना कुछ मिलाए सीधे जेल कंडीशनर की तरह लगातार धो सकते हैं। 

एप्पल साइडर विनेगर 

बालों का पीएच बैलेंस संतुलित करने और स्कैल्प को गहराई से साफ करने के साथ ही उन्हें चमकदार बनाने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल में लाएं। 1 कप पानी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच सिरका डालकर मिक्स कर लें। फिर जब शैंपू करें तो उसके बाद कंडीशनर की तरह इस पानी को उपयोग करें। 

चावल का मांड 

आपको शायद पता न हो पर चावल का मांड स्किन के साथ बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। जब भी चावल बनाएं तो उसके चिपचिपे पानी को कटोरी में अलग निकाल लें। आपका नेचुरल कंडीशनर तैयार है, इसे बाल धोने के बाद अप्लाई करें और 10 मिनद बाद फिर सादे पानी से धो लें। 

दही 

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन बालों को नेचुरली कंडीशन करने के साथ ही गहराई से साफ भी करता है। दही से बना कंडीशनर बाल धोने से पहले अप्लाई करें। इसके लिए दही में 2 चम्मच प्याज का रस और 1 बड़े चम्मच रातभर भीगे हुए मेथीदाना का पेस्ट मिलाकर स्कैल्प से नीचे बालों तक लगाएं। 20 मिनट इसे लगाने के बाद शैंपू कर लें। 

शहद 

1 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल में 2 बड़े चम्मच शहद मिक्स करके कंडीशनर बना लें। जब शैंपू करने जाएं तो उससे एक घंटे पहले इस मिश्रण को बालों में अच्छे से अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। 

यह भी पढ़ें- तेज धूप से चेहरा और हाथ-पैर हो गए हैं काले? सन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें- टूटते-झड़ते बालों पर तुरंत लगेगा ब्रेक! नारियल तेल में दो चीजें मिलाकर बनाएं घर का बिना केमिकल-फ्री हेयर ऑयल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।