विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 की उम्र में भी दिखेंगे 30 के, रोजाना चेहरे पर लगाएं ये देसी क्रीम और रखें बुढ़ापे को कोसों दूर

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sat, 05 Sep 2026 07:00 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक ग्लोइंग और जवां जवान बनी रहे, लेकिन इसके लिए महंगे प्रॉडक्ट्स जरूरी नहीं हैं।

बेदाग त्वचा और झुर्रियों के लिए DIY क्रीम (Image Source: AI Generated)

बेदाग त्वचा और झुर्रियों के लिए DIY क्रीम (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक जवां, ग्लोइंग और झुर्रियों से मुक्त रहे। इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमारी रसोई और आयुर्वेद में ही ऐसे कई देसी नुस्खे मौजूद हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण देकर बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकते हैं।

बेदाग त्वचा और झुर्रियों के लिए DIY क्रीम 

ये देसी क्रीम न केवल सस्ती होती हैं बल्कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। नियमित रूप से इनका उपयोग करने से त्वचा में कसाव, नमी और नेचुरल ग्लो बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ देसी क्रीम के बारे में जो आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। 

मलाई और केसर क्रीम

मलाई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है और केसर त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। इन दोनों को मिलाकर रात में लगाने से त्वचा सॉफ्ट व ग्लोइंग बनती है और झुर्रियां भी कम होती हैं।

एलोवेरा और विटामिन ई क्रीम

एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और विटामिन ई त्वचा को रिपेयर करता है। दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा टाइट और हेल्दी बनी रहती है।

नारियल तेल और शहद क्रीम

नारियल तेल एंटी-एजिंग का काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है। यह क्रीम त्वचा को सॉफ्ट बनाकर फाइन लाइन्स कम करती है।

बादाम क्रीम

बादाम को भिगोकर पीस लें और उसमें थोड़ा दूध मिलाकर क्रीम बनाएं।यह त्वचा को पोषण देकर झुर्रियों को कम करने में मदद करती है।

गुलाबजल और ग्लिसरीन क्रीम

गुलाबजल त्वचा को टोन करता है और ग्लिसरीन त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। सर्दियों और गर्मियों दोनों में यह क्रीम बहुत फायदेमंद है।

हल्दी और चंदन क्रीम

हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और चंदन त्वचा को ठंडक देता है। यह क्रीम त्वचा को साफ, ग्लोइंग और जवां बनाए रखती है।

पपीता क्रीम

पके पपीते को मैश करके उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। यह डेड स्किन हटाकर नई स्किन लाने में मदद करता है।

खीरा और एलोवेरा क्रीम

खीरा त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देता है और एलोवेरा त्वचा को टाइट करता है। यह क्रीम गर्मियों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

अगर आप लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स की जगह इन देसी क्रीम्स का इस्तेमाल करें। ये प्राकृतिक, सस्ती और असरदार होती हैं।

यह भी पढ़ें- ‘कोरियन ग्लास स्किन' के लिए क्यों बहाने हजारों रुपये? दादी-नानी के घरेलू नुस्खे लाएंगे चेहरे पर शीशे जैसी चमक

यह भी पढ़ें- फेस वॉश और क्लींजर एक जैसे नहीं हैं! खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े फर्क

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।