हरतालिका तीज पर साड़ी नहीं, ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा का ये स्टाइलिश सूट लुक, हर कोई करेगा तारीफ
प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश सूट लुक, ट्रेडिशनल और मॉर्डन टच का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। हरतालिका तीज के मौके पर इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत लुक (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुहागिनों के लिए हरतालिका तीज बेहद खास त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और शृंगार करके माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। इस दिन हर महिला चाहती है कि वह बेहद खूबसूरत दिखे।
अगर आप इस तीज पर अपने लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन टच भी देना चाहती हैं, तो ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा का ये एथनिक लुक आपके लिए परफेक्ट है। आइए प्रियंका के इस लुक को डिकोड करते हैं, ताकि आप भी इसे आसानी से स्टाइल कर सकें।
परफेक्ट कलर और कट कॉम्बिनेशन
प्रियंका का आउटफिट ऑरेंज और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन था, जो त्योहार के मौके के लिए परफेक्ट है। उन्होंने शॉर्ट लेंथ स्लीवलेस कुर्ता पहना, जिसकी नेकलाइन पर बहुत बारीक कढ़ाई की गई थी। ये उनके आउटफिट को काफी रिच लुक दे रहा था। इसके अलावा, उनकी नेकलाइन भी डीप यू थी, जो उनके आउटफिट को और भी खूबसूरत बना रहा था।
इस कुर्ते के साथ उन्होंने गोल्डन सलवार पहना, जो वाइड लेग्ड और स्ट्रेट था। इसके साथ का ऑरेंज दुपट्टा उनके पूरे लुक को निखार रहा था। दुपट्टे पर चौड़ा और भारी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर था, जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा था और उनके सिंपल कुर्ते के साथ खूब जच रहा था।
दुपट्टा ड्रेपिंग का अंदाज
उनके इस लुक को दुपट्टा ड्रेपिंग का अंदाज और भी खास बना रहा था। इस लुक के लिए प्रियंका ने दुपट्टे को रॉयल स्टाइल में ड्रेप किया। उन्होंने दुपट्टे के एक हिस्से को एक कंधे पर लूज छोड़ा, जबकि दूसरे को अपने हाथ पर लपेटा। दुपट्टा लेने का ये तरीका उसकी एम्ब्रॉइड्री को और भी निखार रहा था।
जूलरी और एक्सेसरीज
तीज के मौके पर अक्सर महिलाएं हैवी जूलरी पहनती हैं, लेकिन इस लुक के साथ मिनिमल जूलरी से ही काम चल जाएगा। उन्होंने अपने गले में उनका खूबसूरत मंगलसूत्र पहना और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनीं। ये ईयररिंग्स देखने में बहुत खूबसूरत थीं और क्योंकि उनका मंगलसूत्र काफी पतला और मिनिमल है, लुक के साथ बहुत ओवर भी नहीं लग रहा था।
-1788859588895.webp)
(Picture Courtesy: Instagram)
मेकअप और हेयरस्टाइल
प्रियंका का मेकअप इस लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा था। उन्होंने अपनी आंखों को इंटेंस लुक देने के लिए हल्का स्मोकी आई मेकअप चुना। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया और चेहरे पर बिल्कुल सही मात्रा में कंटूरिंग और ब्लश का इस्तेमाल किया।
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने एक छोटी बिंदी भी लगाई थी। अब क्योंकि तीज के मौके के लिए आप तैयार हो रही हैं, तो आप साथ में सिंदूर भी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा।
इस लुक के साथ प्रियंका ने अपने बालों को एक कर्ल किया और एक साइड करके उन्हें खुला छोड़ दिया। कर्ल्स के कारण प्रियंका के बालों में काफी बाउंस भी था।
