विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोरिंग नहीं, अब बेहद एलिगेंट और क्लासी दिखेगी आपकी कॉटन साड़ी! बस इस तरह करें स्टाइल

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:35 PM (IST)

कॉटन साड़ी को सही तरीके से स्टाइल करके आप इसे बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक दे सकती हैं, जिससे यह बोरिंग नहीं लगेगी।

कॉटन साड़ी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत और क्लासी (Image Source: AI-Generated)

कॉटन साड़ी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत और क्लासी (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. ब्लाउज के साथ करें नए-नए एक्सपेरिमेंट, बदलें लुक

  2. ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से पाएं एलिगेंट और क्लासी अंदाज

  3. बेल्ट और ड्रेपिंग स्टाइल से साड़ी को दें ट्विस्ट

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम हो, ऑफिस की मीटिंग हो या दिन का कोई खास फंक्शन, कॉटन की साड़ी से ज्यादा आरामदायक और कुछ नहीं लगता। हालांकि, अक्सर कई महिलाओं को लगता है कि कॉटन साड़ी पहनने पर उनका लुक बहुत साधारण या 'बोरिंग' लगेगा।

अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं, तो अब अपनी सोच बदल लीजिए। सही तरीके से स्टाइल करने पर एक सिंपल कॉटन साड़ी आपको सबसे ज्यादा स्टाइलिश, मॉडर्न और क्लासी लुक दे सकती है। आइए जानते हैं इसे स्टाइल करने के कुछ बेहद शानदार तरीके।

cotton saree styling tips

(Image Source: AI-Generated)

ब्लाउज के साथ करें एक्सपेरिमेंट

कॉटन साड़ी के साथ वही पुराना सिंपल मैचिंग ब्लाउज पहनने की बजाय कुछ नया ट्राई करें। आप इसके साथ कॉलर वाला शर्ट-स्टाइल ब्लाउज, स्लीवलेस क्रॉप टॉप या पेप्लम टॉप पहन सकती हैं। अगर आपकी साड़ी बिल्कुल प्लेन है, तो उसके साथ इकत, अजरख या फ्लोरल प्रिंट वाला ब्लाउज पहनकर देखें, यह कमाल का लगेगा। इसके अलावा बोट नेक या फुल स्लीव्स ब्लाउज भी कॉटन साड़ी के साथ बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लुक देते हैं।

ऑक्सीडाइज्ड जूलरी का कमाल

कॉटन साड़ी का असली निखार सही जूलरी के साथ ही आता है। इसके साथ सोने या चमकीले गहनों की जगह सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड जूलरी चुनें। एक बड़ा-सा स्टेटमेंट नेकलेस, कानों में बड़े झुमके या हाथों में सिल्वर चूड़ियां आपके लुक में तुरंत जान डाल देंगी। अगर आप ऑफिस या किसी फॉर्मल जगह के लिए तैयार हो रही हैं, तो गले में पर्ल नेकलेस पहनें। बस ध्यान रखें कि जूलरी को बैलेंस में रखें, ताकि आपका लुक ओवर द टॉप न लगे।

बेल्ट और ड्रेपिंग स्टाइल से लाएं ट्विस्ट

साड़ी को बांधने का तरीका आपके पूरे लुक को पूरी तरह से बदल सकता है। पल्लू को खुला छोड़ने के बजाय, एकदम स्लीक और साफ प्लीट्स बनाएं और उसे पिन अप करें। इससे आप पतली और लंबी भी दिखेंगी। लुक को थोड़ा और मॉडर्न बनाने के लिए आप कमर पर एक सुंदर-सी लेदर या एथनिक बेल्ट बांध सकती हैं। बता दें, बेल्टेड साड़ी लुक आजकल काफी ट्रेंड में है और यह आपको एक बहुत ही स्मार्ट इंडो-वेस्टर्न वाइब देता है।

सबसे जरूरी है कॉन्फिडेंस

चाहे आप साड़ी को कैसे भी स्टाइल करें, लेकिन आपकी सबसे बड़ी एक्सेसरी आपका कॉन्फिडेंस है। बालों का एक साफ जूड़ा बनाएं, माथे पर एक छोटी-सी बिंदी लगाएं और हल्की-सी मुस्कान के साथ बाहर निकलें। यकीन मानिए, जब आप इस तरह से तैयार होंगी, तो हर कोई आपके इस एलिगेंट लुक की तारीफ जरूर करेगा।

यह भी पढ़ें- शादी-पार्टी में लगना है सबसे अलग? जैस्मिन भसीन के इस पर्पल साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

यह भी पढ़ें- पतली दिखना हो या कर्वी फिगर को करना हो फ्लॉन्ट, हर बॉडी टाइप के लिए परफेक्ट हैं ये साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल