Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनोहरपुर मोर्टार शेल अपडेट: 30 किलो के बम की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद CRPF, Indian Army करेगी नष्ट

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:10 PM (IST)

    मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान 30 किलो का पुराना मोर्टार शेल मिला है। सीआरपीएफ इसकी सुरक्षा कर रही है और भारतीय सेना की टीम इसे न ...और पढ़ें

    मनोहपुर के सोनपोखरी गांव (मुंडा टोला) में मोर्टार शेल बम की देखरेख के लिए तैनात किए गए सीआरपीएफ जवान।

    मनोहपुर के सोनपोखरी गांव (मुंडा टोला) में मोर्टार शेल बम की देखरेख के लिए तैनात किए गए सीआरपीएफ जवान।

    HighLights

    1. मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव में खेत में मिला मोर्टार शेल।

    2. सीआरपीएफ सुरक्षा में, सेना की टीम करेगी निष्क्रिय।

    संवाद सूत्र, मनोहरपुर। झारखंड में मनोहपुर के सोनपोखरी गांव (मुंडा टोला) में मंगलवार को खेत की जोताई के दौरान मिले करीब 30 किलोग्राम वजनी और 2 फुट लंबे पुराने मोर्टार शेल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। 
     
    इस शक्तिशाली विस्फोटक को नष्ट किए जाने तक सीआरपीएफ (CRPF) के जवान इसकी विशेष देखरेख करेंगे। इसको लेकर सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है।
     

    सीआरपीएफ बटालियन की तैनाती, इलाका सील 

    मनोहरपुर में जहां मोर्टार शेल रखा गया है, उस जगह पर सुरक्षा बलों द्वारा सख्त घेराबंदी की गई है। सीआरपीएफ की बटालियन जी / 134 के जवानों को भारी संख्या में घटना स्थल पर तैनात किया गया है। 
     
    बम की सुरक्षा और ग्रामीणों को खतरे से दूर रखने के लिए फोर्स दिनरात मौके पर ही डटी हुई है। मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए. डोडराय ने बताया कि जब तक सेना (Indian Army) की बम निरोधक टीम मौके पर नहीं पहुंचती, तब तक इसे कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। 
     
    सेना की टीम ही इस मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से नष्ट (Defuse) करेगी। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सोनपोखरी गांव के मुंडा टोला में शिवचरण महतो स्थानीय ग्रामीण विजय हैम्बरम का ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। 
     
    इसी दौरान मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ यह भारी-भरकम मोर्टार शेल ऊपर आ गया। जानकारी के अभाव में ट्रैक्टर चालक ने एक अन्य लड़के के सहयोग से इस बम को उठाकर खेत के पास ही एक मकान के किनारे रख दिया था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
     

    तालाब के पास गड्ढा खोदकर सुरक्षित रखा गया विस्फोटक

    जैसे ही पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक लगी, ग्रामीणों को फौरन उस स्थान से दूर किया गया। इसके बाद सीआरपीएफ 134 बटालियन का बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचा। 
     
    टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस मोर्टार शेल को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर, खेत से करीब 200 मीटर दूर एक तालाब के पास पहुंचाया। देर शाम तालाब के किनारे एक गहरा गड्ढा खोदकर इस विस्फोटक को सुरक्षित रूप से दबा दिया गया है। 
     
    फिलहाल, पूरा गांव इस भारी विस्फोटक के मिलने से सहमा हुआ है और सेना की टीम का इंतजार किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- घाटशिला के बाद अब मनोहरपुर में मिला भारी विस्फोटक; ट्रैक्टर से जुताई के वक्त खेत से निकला सेना का पुराना मोर्टार शेल

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामगढ़ मंदिर के कुएं में मिला दशकों पुराना जीवित मोर्टार शैल, बम स्क्वाड ने किया डिफ्यूज