Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायकेला: चांडिल में इंडियन ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    By Venkateshwar RaoEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:32 PM (IST)

    सरायकेला के चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच पर इंडियन ऑयल टैंकर में आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चांडिल गोलचक्कर के पास इंडियन ऑयल टैंकर में आग लगी।

    2. टैंकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, मौके से फरार।

    3. पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया, यातायात बाधित।

    संवाद सहयोगी, चांडिल (सरायकेला)। थाना क्षेत्र के एनएच पर चांडिल गोलचक्कर के पास इंडियन ऑयल से भरे एक टैंकर के आगे हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आगे के टायर में आग लगने से टैंकर धूं-धूं कर जलने लगा।

    टैंकर चालक ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। टैंकर चालक और खलासी मौके से फरार हो गया। टैंकर में आग लगने की सूचना पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सुचना दी।

    Seraikela News

    मौके पर दमकल पहुंची और टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया। कुछ देर के लिए एनएच सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी गई।

    चांडिल पुलिस दोनों ओर सड़क पर आवागमन को रोक कर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। हांलांकि ट्रैकर का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है।

    यह भी पढ़ें- गुमला के बाकी नदी में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, धान रोपाई के दौरान हुई थी लापता

    यह भी पढ़ें- घर में रखी पुरानी बंदूक से चली गोली, पलामू में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत; पुलिस जांच में जुटी