Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कल्पना भाभी का आभारी हूं...', JMM को हैट्रिक दिलाने वाला गंगा किनारे वाला छोरा, बागी को भी दिखाया आईना

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:39 PM (IST)

    Rajmahal Lok Sabha Seat राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी विजय हांसदा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज हैट्रिक लगा ...और पढ़ें

    'कल्पना भाभी का आभारी हूं...', JMM को हैट्रिक दिलाने वाला गंगा किनारे वाला छोरा, बागी को भी दिखाया आईना
    'कल्पना भाभी का आभारी हूं...', JMM को हैट्रिक दिलाने वाला गंगा किनारे वाला छोरा, बागी को भी दिखाया आईना

    HighLights

    1. राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी ने भाजपा के ताला मरांडी को किया पराजित
    2. झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम का नहीं दिखा दम, 50 हजार भी नहीं मिले मत

    डॉ. प्रणेश, साहिबगंज। Rajmahal Lok Sabha Seat Result : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बरहेट विधानसभा क्षेत्र से ही हेमंत सोरेन विधायक हैं। इस सीट पर अगर झामुमो की जीत न होती तो हेमंत सोरेन की भी किरकिरी होती। झारखंड में गंगा नदी सिर्फ राजमहल लोकसभा क्षेत्र होकर गुजरती है।

    इस क्षेत्र के रहने वाले विजय हांसदा ने कम उम्र में ही राजनीति में कीर्तिमान बनाने का काम किया है। 2024 के चुनाव में झारखंड से निर्वाचित सभी 14 सांसदों में विजय सबसे कम उम्र के हैं।

    लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजमहल लोकसभा क्षेत्र में झामुमो (आइएनडीआइए) के विजय हांसदा और भाजपा (एनडीए) के ताला मरांडी के बीच सीधा मुकाबला था। साल 2014 और 2019 के चुनाव में यह सीट भाजपा जीत नहीं पाई थी। इसलिए अबकी बार जीत के लिए पूरी ताकत लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली।

    मंगलवार को मतगणना शुरू हुई तो पहले ही चक्र में झामुमो के विजय हांसदा ने बढ़त बनाई तो अंतिम राउंड तक रही। हांसदा ने भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी पर जीत दर्ज कर राजमहल में झामुमो को परचम लहरा दिया। तीसरे स्थान पर निर्दलीय लोबिन हेम्ब्रम, चौथे स्थान पर गोपीन सोरेन तथा पांचवें स्थान पर महेश पहाड़िया रहे।

    विजय का निशान दिखाते राजमहल संसदीय क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी विजय हांसदा।

    विजय हांसदा ने 2014 में पहली बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 41337 मतों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को हराया था। दूसरी बार 2019 में विजय हांसदा व हेमलाल मुर्मू आमने सामने थे।

    खबरें और भी

    दूसरी बार हेमलाल को 99194 वोट से हराया। इस बार हेमलाल झामुमो में लौट गए तो पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पर दांव लगाया था। ताला मरांडी एक लाख से भी अधिक मतों से चुनाव हारे। झामुमो से ही बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम कोई कमाल नहीं दिखा सके। वह 50 हजार मत भी प्राप्त नहीं कर सके।

    सभी विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो को बढ़त

    इस बार आइएनडीए प्रत्याशी विजय हांसदा राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बनाने में सफल रहे। अब तक राजमहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिलती रही है। यहां से भाजपा के अनंत ओझा विधायक हैं।

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को यहां करीब करीब 22800 मतों की बढ़त मिली थी, लेकिन इस बार यहां झामुमो प्रत्याशी ने करीब तीन हजार मतों की बढ़त बना ली। बोरियो से झामुमो के ही लोबिन हेम्ब्रम विधायक हैं। उन्होंने स्वयं निर्दल चुनाव लड़ा।

    यहां भी विजय हांसदा को करीब तीन हजार मतों की बढ़त मिली। बरहेट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा व पाकुड़ में भी आइएनडीआइए प्रत्याशी को बढ़त मिली। सबसे अधिक बढ़त पाकुड़ में मिली। वैसे भी राजमहल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों पर आइएनडीआइए का कब्जा है।

    तीसरी बार राजमहल का प्रतिनिधि चुनने के लिए यहां की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद। गुरुजी व हेमंतजी ने मुझ पर विश्वास जताया इसलिए उनका धन्यवाद। इस चुनाव में दो महिलाओं का अहम रोल रहा जिनमें एक मेरी माता जी और दूसरी कल्पना भाभी हैं। कल्पना भाभी ने संकट के समय में पार्टी का बागडोर संभाला और राजमहल लोकसभा क्षेत्र में लगातार कैंपेनिंग की। क्षेत्र में कई अधूरे कार्य हैं जिन्हें पूरा किया जाएगा। रेलवे, मेडिकल सहित समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा। सदर के अंदर और सदन के बाहर लोकसभा क्षेत्र के साथ पूरे राज्य की समस्याओं को उठाता रहूंगा। -विजय हांसदा, विजयी प्रत्याशी, राजमहल लोकसभा क्षेत्र

    यह भी पढ़ें

    Lok Sabha Result 2024: झारखंड में लालू यादव टांय-टांय फिस्स! कैंडिडेट रही फेल, I.N.D.I.A के साथ भी हो गया खेला

    BJP के फायरब्रांड नेता का नया कीर्तिमान, 10 राउंड तक घटती-बढ़ती रही धड़कन; अंत में मार दिया 'चौका'