Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP के फायरब्रांड नेता का नया कीर्तिमान, 10 राउंड तक घटती-बढ़ती रही धड़कन; अंत में मार दिया 'चौका'

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 06:36 PM (IST)

    Nishikant Dubey झारखंड में गोड्डा लोकसभा सीट पर सियासी समीकरण ठीक बैठने के चलते भाजपा के फायरब्रांड नेता निशिकांत दुबे ने 2024 के चुनाव में अपनी चौथी ...और पढ़ें

    BJP के फायरब्रांड नेता का नया कीर्तिमान, 10 राउंड तक बढ़ती-घटती रही धड़कन; अंत मार दिया 'चौका'
    BJP के फायरब्रांड नेता का नया कीर्तिमान, 10 राउंड तक बढ़ती-घटती रही धड़कन; अंत मार दिया 'चौका'

    HighLights

    1. जीत का चौका लगाने वाले पहले सांसद बने निशिकांत
    2. सीधी लड़ाई में भाजपा के दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव को दी शिकस्त
    3. गोड्डा में भाजपा की जीत में विकास कार्यों का रहा बड़ा योगदान

    संस, गोड्डा। Jharkhand Lok Sabha Chunav Result : भाजपा के फायरब्रांड नेता डॉ. निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चौका लगाकर रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 101813 मतों से पराजित किया है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में दुबे ने पहली बार भाजपा के टिकट पर 2009 के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

    इसके बाद 2014 और 2019 में भी जीत दर्ज की। 2024 के चुनाव में उनकी चौथी जीत है। गोड्डा में पहली बार किसी ने लगातार चार बार जीत दर्ज की है।

    इससे पहले भाजपा से जगदंबी प्रसाद यादव तीन बार सांसद रहे थे, लेकिन डॉ. दुबे ने इस बार सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान बनाया है।

    जीत के बाद पत्नी के साथ वज्रगृह जाते।

    दुबे की पहचान भाजपा के फायरब्रांड नेता के रूप में रही है। वह लोकसभा भाजपा की ओर से विपक्ष पर हमेशा हमलावर रहते हैं। राज्य में भी झामुमो पर लगातार हमले करने के लिए जाने जाते हैं।

    पिछले एक दशक में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में रेल सेवा से लेकर हवाई सेवा और एम्स जैसे स्वास्थ्य सेवा का विस्तार हुआ है। इस विकास का श्रेय दुबे को जाता है। चुनाव में 19 प्रत्याशी खड़े थे लेकिन सीधी लड़ाई दुबे और यादव के बीच रही।

    चलता रहा आगे-पीछे का खेल

    पहले राउंड में भाजपा को करीब तीन हजार वोट से बढ़त मिली थी। दूसरे राउंड में कांग्रेस ने करीब 800 वोट से बढ़त ले ली। तीसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी ही आगे रहे। लेकिन चौथे और पांचवें राउंड में फिर से भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली। वहीं, छठे राउंड में कांग्रेस आगे रही।

    इस तरह दसवें राउंड तक आगे-पीछे का दौर चलता रहा। इसके बाद के चक्र में भाजपा के वोटों की संख्या बढ़ती चली गई। 18 वें राउंड में एक बार फिर से प्रदीप यादव ने मामूली बढ़त ली लेकिन बाद के चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी के वोट गिरते चले गए।

    खबरें और भी

    जीत का प्रमाण पत्र दिखाते निशिकांत दुबे व उनकी पत्नी सहित कार्यकर्ता।

    यह जीत जनता के नाम समर्पित है। दोगुने उत्साह के साथ गोड्डा संसदीय क्षेत्र के विकास को समर्पित रहेंगे। इस बार गोड्डा के किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही यहां बेरोजगारों के लिए रोजगार का अवसर सृजित करने का काम किया जाएगा। पूरे लोस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने पीएम मोदी और भाजपा पर विश्वास कर जो अपार समर्थन दिया है, उसका ऋण जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा। -डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा

    मजबूती से किया मुकाबला

    चुनाव में आइएनडीआइए की ओर से मजबूती के साथ भाजपा का मुकाबला किया गया है। जनता ने अपार समर्थन दिया है। मतों की गणना में कुछेक विस क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन आशानुरूप नहीं रहा। पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। बहरहाल निशिकांत दुबे को उनकी जीत पर बधाई है। -प्रदीप यादव, कांग्रेस प्रत्याशी

    प्रत्याशियों को मिले मत

    उम्मीदवार वोट
    निशिकांत दुबे, भाजपा 693140
    प्रदीप यादव, कांग्रेस 591327
    उदय शंकर खवाड़े, निर्दलीय 26837
    अरुण मरीक, निर्दलीय 17437
    निलेश कुमार गुप्ता, निर्दलीय 10488
    अभिषेक आनंद झा, निर्दलीय 9636
    बजरंगी महथा, बसपा 8175
    मुकेश कुमार झा, निर्दलीय 7366
    कुमारी डिलेश्वरी, निर्दलीय 6581
    रामेश्वर मंडल, निर्दलीय 3316
    सूरज कुमार अमन, निर्दलीय 3073
    अरुण कुमार, निर्दलीय 2893
    डा. के. रंगय्या, निर्दलीय 2210
    ब्रजकिशोर पंडित, निर्दलीय 2108
    अनूप कुमार, निर्दलीय 2007
    कालीपद मुर्मू, निर्दलीय 1941
    केतन कुमार, निर्दलीय 1898
    टिपलाल साह, निर्दलीय 1770
    ज्ञानेश्वर झा, निर्दलीय 1640
    नोटा 4361

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Chunav Result : सीता को 7 जीत दर्ज करने वाले ने हराया, वोटों में अंतर के भी रिकॉर्ड बने

    Ranchi Lok Sabha Result: जीतकर भी संजय सेठ के हाथ लगी निराशा, इस मामले में पिछड़ गए सांसद जी; वजह भी आई सामने