विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉक्टर को दिखाना हुआ आसान! रांची सदर अस्पताल में आभा ऐप से घर बैठे मिलेगा ओपीडी टोकन

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:00 AM (IST)

रांची के सदर अस्पताल में अब मरीज आभा ऐप का उपयोग करके घर बैठे ओपीडी का टोकन प्राप्त कर सकते ...और पढ़ें

रांची सदर अस्पताल की फाइल फोटो। जागरण

रांची सदर अस्पताल की फाइल फोटो। जागरण

जागरण संवाददाता, रांची। अब डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सदर अस्पताल में ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीज अब घर बैठे ही अपना टोकन ले सकते हैं। इसके लिए आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) ऐप का उपयोग करना होगा। मरीज अपने मोबाइल के इस ऐप पर अपनी आवश्यक जानकारी भरकर संबंधित चिकित्सक के ओपीडी का टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

अस्पताल पहुंचने के बाद ओपीडी काउंटर पर टोकन नंबर दिखाकर पर्ची बनवाई जा सकेगी। इससे मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतार में खड़े होने से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। यह सुविधा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में लागू की गई है। 

यह भी पढ़ें- पेट की बीमारी ने कर रखा है परेशान? रांची के रिम्स में हर सोमवार लगेगी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी OPD

यह भी पढ़ें- अब रिम्स रांची में रिपोर्ट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी कतार, मोबाइल पर सीधे मिलेगी लाइव जांच रिपोर्ट