रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा पहुंचा, घर पर श्रद्धांजलि के बाद निकलेगी अंतिम यात्रा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन।
रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना।
आज पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार।
डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। यहां घर पर श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम यात्रा निकलेगी। इसके बाद नेमरा स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-1791450595778.webp)
इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। परिवार के सदस्यों के साथ झामुमो नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो समेत कई नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

मां रूपी सोरेन के निधन पर भावुक CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मौके पर राज्यपाल ने शोकाकुल मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय एवं विकट दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, विधायकगण, पूर्व मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं विकट दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

बसंत सोरेन के झारखंड आने पर संशय
रूपी सोरेन के छोटे बेटे और दुमका विधायक बसंत सोरेन उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची पहुंचेंगे या नहीं, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बसंत सोरेन इस समय सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं। उनके रांची आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले उनके सुबह करीब नौ बजे तक रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। दोनों ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने संताली भाषा में पोस्ट कर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Pained by the passing of Rupi Soren Ji. She always worked for empowering tribal communities. In this hour of grief, my thoughts are with Hemant Ji, Kalpana Ji and their entire family. रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ᱨᱩᱯᱤ ᱥᱚᱨᱮᱱᱮ ᱵᱟᱹᱜᱤᱭᱟᱜ ᱵᱚᱱ ᱛᱮ ᱟ.ᱰᱤ ᱫᱩᱠᱤᱧ ᱟᱴᱠᱟᱨᱮᱫ ᱠᱟᱱᱟ᱾ ᱱᱤᱭᱟᱹ ᱫᱩᱠ ᱚᱠᱛᱮ ᱨᱮ ᱤᱧᱟᱹᱜ ᱡᱤᱣᱤ ᱨᱟᱲᱮᱡ ᱫᱚ ᱦᱮᱢᱚᱱᱛ ᱡᱤ, ᱠᱚᱞᱯᱚᱱᱟ ᱡᱤ ᱟᱨ ᱩᱱᱤᱭᱟᱜ ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱜᱷᱟᱨᱚᱧᱡᱽ ᱨᱮᱱ ᱠᱚ ᱥᱟᱸᱣᱛᱮ ᱢᱮᱱᱟᱜ-ᱟ᱾
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
-1791428748783.webp)


रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हुआ था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले बाबा का साथ छूटा, अब मां भी चली गईं..
रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।” इसके बाद हेमंत सोरेन ने सिर्फ “मां....” लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें- जब गुरुजी की राजनीतिक विरासत संभालने उतरी थीं रूपी सोरेन, 1999 में दुमका से लड़ा लोकसभा चुनाव
यह भी पढ़ें- अस्वस्थ हालत में भी पति शिबू सोरेन का सम्मान लेने दिल्ली पहुंची थीं रूपी सोरेन; राष्ट्रपति ने सौंपा था पद्म भूषण
यह भी पढ़ें- सोहराय पर अब कौन गाएगा वो मीठे लोकगीत: रूपी सोरेन के निधन से धतकीडीह का हर बुजुर्ग आंखें नम कर बैठा
