Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विशाखापत्तनम एक्सप्रेस में RPF का छापा, दो बैगों से निकला 29 किलो गांजा; ओडिशा से बिहार आ रही थी नशे की खेप

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 11:17 AM (IST)

    आरपीएफ ने नबीनगर रेलवे स्टेशन पर विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 'ऑपरेशन नार्कोस' के तहत 29 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 14.5 लाख रुपये है। यह खेप ओडिश ...और पढ़ें

    आरपीएफ ने 29 किलो गांजा किया जब्त।

    आरपीएफ ने 29 किलो गांजा किया जब्त।

    HighLights

    1. आरपीएफ ने विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से 29 किलो गांजा पकड़ा।

    2. जब्त गांजे की बाजार कीमत 14.5 लाख रुपये आंकी गई।

    संवादसूत्र, जपला (पलामू) । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नबीनगर ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए विशाखापत्तनम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में लावारिस गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे का कुल वजन 29.007 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 14 लाख 50 हजार 350 रुपये बताई गई है।

    प्रारंभिक जांच में यह खेप ओडिशा से बिहार लाई जा रही थी। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक जय प्रकाश प्रसाद एवं आरक्षियों की टीम ने नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर खड़ी गाड़ी संख्या 18523 अप विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कोच से दो लावारिस बैग बरामद किए गए।

    दो बैगों से मिले 12 पैकेट गांजा

    तलाशी के दौरान मिले भूरे रंग के ट्रॉली बैग से 14.403 किलोग्राम गांजा के छह पैकेट तथा नीले रंग के हैंगिंग बैग से 14.604 किलोग्राम गांजा के छह पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेट सेलो टेप से लपेटकर छिपाए गए थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए नबीनगर की अंचलाधिकारी निकहत परवीन की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत दोपहर 11:30 बजे विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। इसके बाद आरपीएफ प्रभारी की लिखित शिकायत के साथ जब्त गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (जीआरपी) सोननगर को सौंप दिया गया।

    खबरें और भी

    जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांजे की खेप भेजने और प्राप्त करने वाले तस्करों की पहचान करने में जुटी है। आरपीएफ की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पलामू के 18 कृषि हाटों का होगा विकास, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ