Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi Rain: कुछ घंटों की बारिश में डूब गई राजधानी, सड़कें बनीं तालाब और घरों में घुसा पानी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:15 PM (IST)

    राजधानी रांची में कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। ...और पढ़ें

    रांची के करमटोली चौक पर बारिश के पानी से रोड पर नदी सा नजारा। (फोटो- संजय सुमन)

    रांची के करमटोली चौक पर बारिश के पानी से रोड पर नदी सा नजारा। (फोटो- संजय सुमन)

    HighLights

    1. मूसलाधार बारिश से रांची के निचले इलाकों में भीषण जलजमाव।

    2. शहर की सड़कें तालाब बनीं, घरों में पानी घुसा, यातायात प्रभावित।

    3. स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई न होने पर उठाए सवाल।

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में सोमवार को रुक-रुककर हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी।

    कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। पंडरा, नामकुम, रांची स्टेशन रोड, कांके डैम साइड, अपर बाजार समेत कई क्षेत्रों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

    कई जगहों पर पानी घरों में घुस गया, जबकि एचईसी क्षेत्र में एक पेड़ भी गिर गया। जलजमाव के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ा।

    जलमग्न हो गई सड़कें

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है। समय पर नालियों और बड़े नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता और थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से दुर्गंध और गंदगी भी फैल रही है।

    Heavy Rain

    शहरवासियों ने नगर निगम से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलजमाव वाले इलाकों के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर मानसून में एक जैसी समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी निराकरण की दिशा में अब तक प्रभावी पहल नहीं हो सकी है।

    रांची नगर निगम की टीम ने शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी जमने के बाद नालियों को साफ कर जमा हुआ पानी निकाला।

    यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना, झारखंड में कमजोर मानसून से किसानों को राहत की उम्मीद

    खबरें और भी