Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में विधानसभा घेराव को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, कुछ स्कूलों में रहेगी छुट्टी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:45 AM (IST)

    रांची ट्रैफिक पुलिस ने विधानसभा घेराव के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। ...और पढ़ें

    जगरनाथपुर मंदिर के पास कटीली तार की जाली की व्यवस्था की गई। (जागरण)

    जगरनाथपुर मंदिर के पास कटीली तार की जाली की व्यवस्था की गई। (जागरण)

    HighLights

    1. विधानसभा घेराव के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव।

    2. पुराने विधानसभा क्षेत्र से बचने की अपील की गई।

    3. सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए जवान तैनात।

    जागरण संवाददाता, रांची। आदिवासी महोत्सव को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं।

    हालांकि, पुलिस का मुख्य फोकस विधानसभा घेराव को लेकर है। घेराव को देखते हुए फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई अलग रूट प्लान जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद लोगों को पुराने विधानसभा की ओर आने-जाने से बचने की अपील की गई है।

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विधानसभा घेराव के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुराने विधानसभा और उसके आसपास के इलाकों में यातायात दबाव बढ़ सकता है।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पुराने विधानसभा की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने बताया कि धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन पुलिस मुख्यालय से तुपुदाना होते हुए बिरसा चौक की ओर जा सकते हैं।

    वहीं, बिरसा चौक से धुर्वा जाने वाले लोगों को भी तुपुदाना होते हुए धुर्वा गोलचक्कर की ओर जाने की सलाह दी गई है। पुलिस का उद्देश्य घेराव के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

    जवानों की तैनाती

    विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात नियंत्रण की तैयारी तेज कर दी है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है।

    पुलिसकर्मियों को यातायात पर नजर रखने के साथ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घेराव के दौरान परिस्थितियों के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और भीड़ वाले मार्गों से बचते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

    कुछ स्कूल रहेंगे बंद, कुछ का बदला समय

    छात्रों के विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई स्कूलों ने सोमवार को अपने समय में संशोधन किया है और कुछ ने स्कूल बंद करने की घोषणा की है। इसमें डीएवी बरियातू, बिशप वेस्टकाट गर्ल्स और बायज स्कूल ने स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा डीपीएस की ओर से अभिभावकों को संदेश भेजा गया है कि नर्सरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों को 11.30 छुट्टी दे दी जाएगी, इसलिए आप अपने बच्चों को ले जाने की व्यवस्था खुद करें।

    स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है। इससे संबंधित सूचना स्कूल की ओर अभिभावकों को प्रदान कर दी गयी है, वहीं सुबह वे इस संबंध में अपने संबंधित स्कूल से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- '98 प्रतिशत मांगों की बात झूठी, 13 में से सिर्फ 3 परीक्षाएं हुईं रद', रांची में छात्रों का सरकार पर पलटवार