Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड प्रोटेस्ट: रांची से सुबह 10 बजे निकलेगा मार्च, पुलिस ने रास्ते में की बैरिकेडिंग 

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    छात्र संगठन जेपीएससी और जेएसएससी में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। ...और पढ़ें

    जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकला मार्च। (जागरण)

    जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकला मार्च। (जागरण)

    HighLights

    1. छात्र संगठन जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करेंगे।

    2. सोमवार सुबह 9 बजे पुराने विधानसभा मैदान में हजारों छात्र जुटेंगे।

    3. प्रशासन ने जगन्नाथपुर मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर धारा 163 लगाई।

    जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी और जेएसएससी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन सोमवार को विधानसभा घेराव करेंगे।

    जिसमें देंवेंद्र नाथ महतो का गुट और एक और छात्र संगठन का गुट शामिल है। दोनों संगठनों की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह नौ बजे पुराना विधानसभा मैदान में सभी को पहुंचने के लिए कहा गया है।

    इसके बाद जब सभी छात्र वहां जमा हो जाएंगे तो सुबह 10 बजे यही से हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा की ओर से मार्च करेंगे और घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    हालांकि प्रशासन की ओर से जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाले रास्ते के पास ही बैरेकेडिंग की गयी है। इसके अलावा उस क्षेत्र में धारा 163 भी लागू कर दी गयी है।

    सुबह जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलेंगे छात्र

    विधानसभा घेराव की तैयारी के लिए रविवार की रात तक 1000 से भी अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुट गए हैं। एक छात्र किशोर ने बताया कि दोपहर से ही यहां छात्र जुटने लगे थे।

    अभी ये हालत है कि पूरा स्टेडियम छात्रों से भर गया है। आंदोलन को लेकर छात्र उत्साहित हैं और सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए यहां से सुबह आठ बजे से छात्रों का अलग-अलग दल बिरसा चौक के लिए रवाना हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- '98 प्रतिशत मांगों की बात झूठी, 13 में से सिर्फ 3 परीक्षाएं हुईं रद', रांची में छात्रों का सरकार पर पलटवार