Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर 'माई हस्बैंड' वाले पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, रांची में ITI छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

    Updated: Tue, 26 May 2026 06:56 PM (IST)

    रांची के शांति नगर में नीतीश प्रमाणिक नामक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपनी प्रेमिका और अन्य लोगों को वीडियो कॉल किया ...और पढ़ें

    रांची में छात्र नीतीश प्रमाणिक ने वीडियो कॉल पर दी जान, प्रेम प्रसंग में गलत कदम उठाने की आशंका।

    रांची में छात्र नीतीश प्रमाणिक ने वीडियो कॉल पर दी जान, प्रेम प्रसंग में गलत कदम उठाने की आशंका।

    HighLights

    1. आत्महत्या से पहले प्रेमिका व अन्य को किया वीडियो कॉल।

    2. पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, रांची। सदर थाना क्षेत्र स्थित शांति नगर में रहने वाले युवक नीतीश प्रमाणिक ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले नीतीश ने अपनी गर्लफ्रेंड, उसके भाई और दो अन्य लोगों को वीडियो काल किया था।

    लाइव वीडियो काल के दौरान ही उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नीतीश प्रमाणिक अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ शांति नगर में रहता था।

    वह सरोजनी पालिटेक्निक से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि नीतीश के जीजा की लालपुर में फूलों की दुकान है। घटना के समय उसकी बहन और जीजा तीन दिनों से रांची से बाहर गए हुए थे। घर में वह अकेला था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

    चेन्नई में रहने वाले चचरे भाई को मिला था सबसे पहले वीडियो

    पुलिस के अनुसार सबसे पहले इस घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई को मिली, जो चेन्नई में रहता है। उसे वीडियो भेजा गया था। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी कि नीतीश ने आत्महत्या कर ली है।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। बताया गया है कि मृतक की प्रेमिका गांव में रहती है।

    एक दिन पहले युवती ने इंस्टाग्राम पर माई हसबेंड लिखकर एक पोस्ट साझा किया था। इसी पोस्ट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर नीतीश ने आत्मघाती कदम उठाया।

    इकलौता बेटा था मृतक

    नीतीश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता भिरगु प्रमाणिक पतरातू में रहकर बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता ने कहा कि यदि किसी ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। घरवालों ने थाना में आवेदन दिया है लेकिन पुलिस को कोई वीडियो नहीं मिला है।

    तनाव में हों तो यहां लें मदद

    मानसिक तनाव, अवसाद या किसी भी तरह के आघात की स्थिति में आत्मघाती कदम उठाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। ऐसे कठिन समय में अपने दोस्तों, परिवार या विशेषज्ञों से बात करना बेहद जरूरी है। जीवन अमूल्य है, इसे जीने के लिए कई रास्ते हैं।

    वक्त कैसा भी गुजर जाता है। हौसला बनाए रखना जरूरी है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला इस तरह के दौर से गुजर रहा है, तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर निःशुल्क और गोपनीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं:

    • टेली-मानस (भारत सरकार की हेल्पलाइन): 14416 या 1800-891-4416
    • किरण (केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय): 1800-599-0019
    • स्नेहा फाउंडेशन: +91-44-24640050
    • वंद्रेवाला फाउंडेशन: +91-9999666555

    यह भी पढ़ें- निकाह से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी टूटने के सदमे में रांची के नफीस ने दी जान

    यह भी पढ़ें- सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में सात वर्ष बाद उर्दू विषय का होगा साक्षात्कार, JPSC से 59 को बुलावा