Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची रथ यात्रा मेला में 300 से अधिक स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था, तैयारियां पूरी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    रांची में 16 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला महोत्सव की तैयारियां झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति ने पूरी कर ली हैं। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति ने रथ यात्रा मेला की तैयारियां पूरी कीं।

    2. 300 से अधिक स्वयंसेवक मेला परिसर में व्यवस्था संभालेंगे।

    3. स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ और यातायात प्रबंधन करेंगे।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची में 16 जुला से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    समिति की आयोजित तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 300 से अधिक महिला एवं पुरुष स्वयंसेवक निर्धारित ड्रेस कोड, हरी पट्टी और पहचान पत्र (आई-कार्ड) के साथ मेला परिसर में व्यवस्था संभालेंगे।

    सभी स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं से कहा कि रथ यात्रा मेला शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान है।

    इसे सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।

    उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में मेले का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

    मेले की गतिविधियों पर रखेंगे नजर

    समिति ने बताया कि नेत्रदान (नेत्रोत्सव) के अवसर पर 15 जुलाई की सुबह मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं 16 जुलाई को सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक स्वयंसेवक लगातार सेवा कार्य में तैनात रहेंगे।

    आयोजन की बेहतर निगरानी के लिए संचालन समिति, टीम लीडर तथा निगरानी समिति का भी गठन किया गया है, जो मेले की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

    बैठक में रिंकू महली, विनोद उरांव, रामा उरांव, रंजन कुमार, सूरज कुमार, बबलू उरांव, रोशन कुमार, संदीप कुमार, डॉ. बुटन महली, डोली कुमारी, पूजा, रितिका मिंज, नितेश, रवि, संतोष, कुमुदिनी लकड़ा, बिरसा भगत, मुन्नी देवी, मीना उरांव, पूजा देवी, रोपनी मिंज, रूपेश बाखला, राजू उरांव, अजीत उरांव, पंकज भगत, संजय कुमार, निखिल कुमार सोनी, विजय कुमार, लाल मुनी, सुशीला उरांव, सुमित कुमार, जय मंत्री उरांव सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रांची में सामुदायिक भवनों की बुकिंग अब होगी डिजिटल, मोबाइल एप से घर बैठे कर सकेंगे बुक