Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में सामुदायिक भवनों की बुकिंग अब होगी डिजिटल, मोबाइल एप से घर बैठे कर सकेंगे बुक

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    रांची नगर निगम अब सामुदायिक भवनों की बुकिंग के लिए एक मोबाइल एप विकसित कर रहा है। ...और पढ़ें

    रांची नगर निगम। (जागरण)

    रांची नगर निगम। (जागरण)

    HighLights

    1. रांची नगर निगम सामुदायिक भवनों की डिजिटल बुकिंग शुरू करेगा।

    2. मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे भवन बुक किए जा सकेंगे।

    3. बुकिंग शुल्क 100 से 2000 रुपये तक होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र के सामुदायिक भवनों की बुकिंग अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। निगम इसके लिए एक मोबाइल एप विकसित करा रहा है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे शादी-विवाह, जन्मदिन, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन बुक कर सकेंगे।

    इस व्यवस्था को लागू करने के लिए निगम संचालन संबंधी प्रस्ताव और नियमावली भी तैयार कर रहा है। नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 68 सामुदायिक भवन हैं।

    अब तक इन भवनों का आवंटन मुख्य रूप से संबंधित वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर किया जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आम नागरिक सीधे एप के माध्यम से उपलब्ध भवनों की जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे।

    निगम का मानना है कि इससे आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और सामुदायिक भवनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

    100 से 2000 रुपये फीस

    निगम की प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार भवनों की बुकिंग के लिए 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा।

    शुल्क का निर्धारण भवन के आकार, सुविधाओं और उपयोग की अवधि के आधार पर होगा। लोगों को जरूरत के अनुसार एक घंटे से लेकर पूरे दिन तक के लिए भवन बुक करने की सुविधा भी मिलेगी।

    नगर निगम सामुदायिक भवनों के संचालन के लिए विस्तृत नियमावली भी तैयार कर रहा है। इसके तहत जिस व्यक्ति या संस्था को भवन आवंटित होगा, उसे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भवन उसी स्थिति में वापस करना होगा।

    यदि भवन में लगे गमले, फर्नीचर, शीशे या अन्य सामान को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी भरपाई संबंधित बुकिंगकर्ता से की जाएगी।

    डिजिटल बुकिंग व्यवस्था लागू होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और आवंटन प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

    यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम की छूट स्कीम: होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर 10% की बचत, 20 दिन शेष