Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेहोश होने से पहले भी शौचालय गया था लव भाटिया, रांची पुलिस खंगाल रही हर CCTV फुटेज

    Updated: Sat, 23 May 2026 04:11 AM (IST)

    रांची पुलिस लव भाटिया की सल्फास से मौत के मामले की गहन जांच कर रही है, यह पता लगाने की कोशिश में कि उसने जहर कब और कहाँ खाया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा ...और पढ़ें

    व्यवसायी लव भाटिया। फाइल फोटो

    व्यवसायी लव भाटिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पुलिस लव भाटिया की सल्फास मौत की जांच कर रही।

    2. सीसीटीवी फुटेज में जहर खाते नहीं दिखा लव भाटिया।

    3. आर्थिक, पारिवारिक तनाव भी जांच के दायरे में।

    जागरण संवाददाता, रांची। लव भाटिया मामले में जांच लगातार गहराती जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यदि लव भाटिया ने सल्फास की गोली खाई थी, तो आखिर उसने इसे कहां और कब सेवन किया।

    मामले की जांच के दौरान पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक ऐसा कोई स्पष्ट दृश्य सामने नहीं आया है, जिसमें वह जहर खाते दिखाई दे रहा हो।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लव भाटिया घर से होटल पहुंचने के बाद कई बार शौचालय गया था। आशंका जताई जा रही है कि संभवत वह पहले से ही सल्फास की गोली अपने पास लेकर आया हो और शौचालय जाने के दौरान उसका सेवन किया हो। इस बिंदु को लेकर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

    तनाव में था लव

    इसके अलावा पुलिस यह संभावना भी खंगाल रही है कि कहीं उसने घर और होटल के बीच रास्ते में रुककर जहर का सेवन तो नहीं किया। पुलिस का मानना है कि यदि उसने पहले ही जहर खा लिया था, तो उसके बाद तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने की वजह से उसे बार-बार शौचालय जाना पड़ रहा होगा।

    मामले में आर्थिक लेन-देन और निजी परेशानियों के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि लव भाटिया पिछले कुछ समय से तनाव में था और संभव है कि किसी आर्थिक या पारिवारिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया हो।

    खबरें और भी

    जानकारी के अनुसार, वह लंबे समय से पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि बेहोश होने से पहले भी वह शौचालय गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- रांची में होटल कारोबारी लव भाटिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि, सल्फास के मिले अंश