Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सिर से बह रहा खून, शरीर पर चोट के निशान'; रांची में लहूलुहान प्रदर्शनकारियों ने कहा- पीछे नहीं हटेंगे

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:26 PM (IST)

    रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए, जिन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में प्रदर्शन।

    2. विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

    पुलिस के लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की बात सामने आई है। घायल अभ्यर्थी संजय महतो ने बताया कि उनके सिर और पैर में काफी दर्द है और सिर से खून भी बह रहा है।

    लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन में शामिल एक अन्य छात्र ने अपनी पीठ पर लगी चोट के निशान भी दिखाए। उसके शरीर पर लाठी के निशान नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के दौरान लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्रों को चोटें आई हैं।

    विधानसभा घेराव के दौरान बिगड़ी स्थिति

    JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। छात्रों की ओर से बैरिकेडिंग पार करने के प्रयास के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

    lathicharge

    घटना के बाद कुछ घायल प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर लगी चोटों के निशान दिखाए। वहीं, पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

    छात्र बोले- मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन

    घायल छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और लाठीचार्ज के बावजूद आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग दोहराई है। 

    यह भी पढ़ें- JPSC Protest: ‘बरसो रे मेघा...’ वाटर कैनन की बौछार में झूमे छात्र, पुलिस की कार्रवाई के बीच दिखा रेन डांस