Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Protest: ‘बरसो रे मेघा...’ वाटर कैनन की बौछार में झूमे छात्र, पुलिस की कार्रवाई के बीच दिखा रेन डांस

    By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:45 PM (IST)

    रांची में जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया। पुलिस के वाटर कैनन चलाने पर छात्रों ने इसे 'रेन डांस' में बदल ...और पढ़ें

    HighLights

    1. प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

    2. छात्रों ने वाटर कैनन की बौछार को 'रेन डांस' बनाया।

    जागरण संवाददाता, रांची। JPSC परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव कई घटनाओं का गवाह बना रहा है। पुलिस ने जब जगन्नाथपुर मंदिर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया, तो माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह बदल गया।

    पानी की तेज धार के सामने जहां पुलिस छात्रों को पीछे हटाने की कोशिश कर रही थी, वहीं कुछ प्रदर्शनकारी इसे अपने विरोध का अलग अंदाज बना बैठे।

    वाटर कैनन की बौछार शुरू होते ही कई छात्र पानी में भीगते हुए नजर आए। कुछ ने तो इसे 'रेन डांस' का रूप दे दिया। पानी की धार के बीच छात्र नाचते और नारे लगाते दिखे।

    rain dance 1

    मौके पर मौजूद कुछ छात्रों की ओर से मजाकिया अंदाज में पुलिस से पानी का प्रेशर और बढ़ाने की बात भी कही गई। इससे तनावपूर्ण माहौल के बीच कुछ देर के लिए अलग तस्वीर देखने को मिली।

    jpsc protest ranchi

    वाटर कैनन के बीच भी कम नहीं हुआ छात्रों का उत्साह

    पुलिस की ओर से लगातार पानी की बौछार किए जाने के बावजूद प्रदर्शन कार्यों का उत्साह कम होता नहीं दिखा। छात्र अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते रहे और बैरिकेड के पास बैठे रहे। दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन की टीम छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने में जुटी है।

    rain dance 3

    पुष्पा के अंदाज में पहुंचा शख्स, खींचा सबका ध्यान

    प्रदर्शन स्थल पर एक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब एक व्यक्ति फिल्म 'पुष्पा' के किरदार के अंदाज में पहुंच गया। उसका लुक और अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

    प्रदर्शन के बीच अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान भी गया। पुलिस की मौजूदगी और लगातार बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए राष्ट्रगान गाया किया।

    खबरें और भी

    pushpa

    बता दें कि, छात्र जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: रांची में CM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी समेत कई बीजेपी नेता हिरासत में

    यह भी पढ़ें- JPSC JSSC Protest: 'रांची में छात्रों के प्रदर्शन में घुसे उपद्रवी', पुलिस से झड़प पर छात्र नेता का दावा

    यह भी पढ़ें- Ranchi Student Protest: अंतिम बैरिकेड पर बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी के सिर पर लगी चोट; आंसू गैस के गोले भी छोड़े