Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Pride: रांची के राजस्थान हॉस्टल में रहकर की थी पढ़ाई, अब बंगाल सरकार में मंत्री बने डॉ. अजय पोद्दार

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 11:29 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार को मंत्री बनाए जाने पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने बधाई दी है। डॉ. पोद्दार का रांची से गहरा संबं ...और पढ़ें

    रांची में पढ़े डॉ. अजय पोद्दार बने पश्चिम बंगाल के मंत्री, मारवाड़ी सम्मेलन ने दी शुभकामनाएं।

    रांची में पढ़े डॉ. अजय पोद्दार बने पश्चिम बंगाल के मंत्री, मारवाड़ी सम्मेलन ने दी शुभकामनाएं।

    HighLights

    1. डॉ. अजय पोद्दार पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में मंत्री बने।

    2. उन्होंने 70 के दशक में रांची में शिक्षा प्राप्त की।

    3. मारवाड़ी सम्मेलन ने उनके जनसेवा कार्यों को सराहा।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. अजय पोद्दार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि डाॅ. अजय पोद्दार का झारखंड, विशेषकर रांची से पुराना एवं आत्मीय संबंध रहा है। 1970 के दशक में उन्होंने रांची स्थित राजस्थान छात्रावास में रहकर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की थी।

    छात्र जीवन से ही वे अनुशासन, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते रहे हैं। आज उनके मंत्री बनने से रांची एवं झारखंड के लोगों में भी विशेष हर्ष और गौरव का वातावरण है।

    वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन तथा संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि डाॅ. अजय पोद्दार को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे जनसेवा कार्यों, कुशल नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता तथा समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है।

    सम्मेलन पदाधिकारियों ने कहा कि डाॅ. पोद्दार ने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनकी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच तथा विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के कारण उन्हें जनता का व्यापक समर्थन एवं विश्वास प्राप्त हुआ है। मंत्री पद पर उनकी नियुक्ति न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि संपूर्ण मारवाड़ी समाज एवं झारखंड के लिए भी गर्व का विषय है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के दो और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, विजयालक्ष्मी CRPF और चंदन झा CISF में

    यह भी पढ़ें- मनी लांड्रिंग मामले के आरोपित राजीव झावर को मिली सिंगापुर यात्रा की अनुमति, सरयू राय दस्तावेज लीक केस में भी सुनवाई

    खबरें और भी