'मां को छोड़ दूंगा...' डराकर 3 साल तक बेटी का शोषण करता रहा मैनेजर पिता; वेल्लोर में डॉक्टर के सामने खुला राज, दुमका से अरेस्ट
47 वर्षीय एक निजी दूरसंचार कंपनी के मैनेजर को दुमका से अपनी 15 वर्षीय बेटी के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसका खुलासा वेल्लोर में इलाज ...और पढ़ें

दुमका में एक निजी दूरसंचार कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार, नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का आरोप। (फोटो: जागरण)
HighLights
तीन साल से अपनी सगी बेटी का कर रहा था यौन शोषण।
दुर्गापुर पुलिस ने दुमका के कड़हरबिल स्थित भाड़े के आवास से दबोचा।
31 मई को पीड़िता की मां (पत्नी) ने बंगाल में दर्ज कराई थी प्राथमिकी।
अनूप श्रीवास्तव, दुमका/दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी का पिछले तीन साल से यौन शोषण करने वाले 47 वर्षीय कलयुगी पिता को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पिता को दुमका शहर के कड़हरबिल स्थित उसके किराए के मकान से दबोचा गया। दुमका पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी के बाद, बंगाल पुलिस उसे स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।
आरोपी देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी में 12 वर्ष से प्रबंधक (मैनेजर) के पद पर कार्यरत है और महज चार महीने पहले ही तबादला होने के बाद दुमका में काम संभाल रहा था।
वेल्लोर के अस्पताल में डॉक्टर के सामने खुला खौफनाक राज
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव में रह रही थी। इसी डिप्रेशन के कारण उसने कुछ महीने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था। इसके बाद बेटी को इलाज के लिए पहले दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
हालत बिगड़ती देख, अप्रैल महीने में पति-पत्नी अपनी बेटी को बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर लेकर गए। वेल्लोर में इलाज के दौरान जब डॉक्टरों ने किशोरी की काउंसलिंग की, तो उसने डॉक्टरों के सामने पिता की इस घिनौनी करतूत का खुलासा कर दिया।
बेटी की आपबीती सुनकर मां के होश उड़ गए। मां ने तुरंत वेल्लोर से ही पुलिस में 'जीरो प्राथमिकी' दर्ज कराई और बाद में दुमका लौटने पर 31 मई को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में पति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। सोमवार को बंगाल पुलिस दुमका पहुंची और नगर थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मां की खातिर तीन साल तक पिता की दरिंदगी सहती रही मासूम
वेल्लोर में इलाज के दौरान पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति देखकर डॉक्टरों को गहरा शक हुआ था। जब महिला डॉक्टरों ने बेहद प्यार से अकेले में पूछताछ की, तो किशोरी फूट-फूटकर रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई।
उसने बताया कि उसका पिता पिछले तीन साल से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। जब भी उसने इसका विरोध करने या मां को बताने का प्रयास किया, तो पिता उसे धमकी देता था कि वह उसकी मां को छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा और उन्हें बेसहारा कर देगा।
खबरें और भी
अपनी मां का घर न उजड़े और पिता मां को न छोड़ें, इसी डर से वह मासूम चुपचाप इस भयानक दरिंदगी को सहती रही। इसी घुटन के कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी।
आरोपी पति का दावा: पत्नी ने साजिश के तहत फंसाया
वहीं दूसरी ओरपुलिस हिरासत में आए आरोपी प्रबंधक का कहना है कि वह पूरी तरह बेगुनाह है। उसका दावा है कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। पत्नी ने आपसी विवाद का बदला लेने के लिए बेटी को मोहरा बनाया है और साजिश के तहत उसके खिलाफ यह झूठा मामला दर्ज कराया है।
आधिकारिक बयान
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सगी बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। दुमका नगर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। यह पूरा मामला दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र से संबंधित है।
— अशोक राम, नगर थाना प्रभारी, दुमका
यह भी पढ़ें- रांची में मां ने दो बच्चों को पिलाया जहर, ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित; खुद रिम्स में भर्ती
यह भी पढ़ें- झारखंड में परीक्षाओं का दौर: JSSC ने जारी की 510 पदों के लिए परीक्षा की तारीख, JPSC JET को लेकर भी आई बड़ी खबर