विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC गड़बड़ी मामले में एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By Manoj SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 02 Sep 2026 03:16 PM (IST)

जेपीएससी गड़बड़ी मामले में पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सीआईडी कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई ...और पढ़ें

JPSC गड़बड़ी मामले में एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई।

JPSC गड़बड़ी मामले में एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई।

HighLights

  1. JPSC गड़बड़ी मामले में एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई।

  2. सीआईडी कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी, आदेश सुरक्षित।

राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में आरोपित पूर्व मुख्य सचिव एवं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की जमानत याचिका पर सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

एल खियांग्ते की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उनके खिलाफ मामले में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। अधिवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान की गई छापामारी में भी उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। बचाव पक्ष ने इन्हीं आधारों पर जमानत दिए जाने का आग्रह किया।

वहीं, मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट 5 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगा। 

यह भी पढ़ेः महिला सुपरवाइजर नियुक्ति मामले में JSSC को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

यह भी पढ़ेः झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति: बीएड डिग्री धारकों को झारखंड हाई कोर्ट से राहत, उम्मीदवारी पर दोबारा विचार