विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक: CID जांच में 125 अभ्यर्थी रडार पर, 28 ने नेपाल में रटे उत्तर

Published: Sat, 05 Sep 2026 09:57 PM (IST)

सीआईडी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं की जांच कर रही है, जिसमें 125 से अधिक सफल अभ्यर्थी रडार पर हैं। ...और पढ़ें

125 से अधिक सफल अभ्यर्थियों में नेपाल में उत्तर रटने वाले 28 अभ्यर्थी भी शामिल।

125 से अधिक सफल अभ्यर्थियों में नेपाल में उत्तर रटने वाले 28 अभ्यर्थी भी शामिल।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में सफल एक-एक अभ्यर्थियों से सीआईडी अनियमितता की जानकारी जुटा रही है। उस पूरे सिंडिकेट की जानकारी जुटाई जा रही है, जो इस परीक्षा में रिश्वत लेने, पेपर लीक करने, प्रश्न व उत्तर रटवाने, डेटा में हेराफेरी कर अपने अभ्यर्थियों को सफल कराने तक में शामिल था।

सीआईडी ने इसी क्रम में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के संचालन से जुड़ी एजेंसी आइसीएन के दोनों कर्मियों सोमांश प्रकाश व राहुल कुमार से आठ दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ही आरोपितों ने पेपर लीक में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है और एजेंसी के संचालक मिथिलेश सिंह की भूमिका की भी जानकारी दी है।

पूछताछ के बाद दोनों ही कर्मियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है।
सीआइडी की छानबीन में कथित पेपर लीक से जुड़े 125 से अधिक सफल अभ्यर्थी रडार पर हैं।

इनमें 28 वैसे अभ्यर्थी भी हैं, जिन्होंने नेपाल में प्रश्न व उत्तर रटे थे। सीआइडी की जांच में इस परीक्षा से जुड़े कई अभ्यर्थियों की नौकरी भी जा सकती है। सीआइडी सफल अभ्यर्थियों व अन्य आरोपितों के बैंक खातों व उनके मोबाइल के सीडीआर को भी खंगाल रही है। सिंडिकेट के माध्यम से अभ्यर्थियों को कुल 135 प्रश्नों के उतर रटवाए गए थे, जिनमें मुख्य परीक्षा के दौरान 120 प्रश्न हुबहू पूछे गए थे। 

यह भी पढ़ें- स्ट्रांग रूम से 30 उत्तर पुस्तिकाएं निकाल कर बाहर लिखवाने के बाद वापस रखी गईं, 100 कैंडिडेट को पास कराने का ठेका