Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather : बारिश और तेज हवाओं से लुढ़का पारा, IMD ने बताया कब तक राज्‍य में सुहाना बना रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 10 May 2024 07:36 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update झारखंड में रांची सहित आसपास के कई जिलों में लोगों को चिलचिलाती धूप बढ़ते तापमान और असहनीय गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    झारखंड में मौसम बदला, 14 मई तक रांचीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत
    झारखंड में मौसम बदला, 14 मई तक रांचीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत

    HighLights

    1. बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
    2. 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
    3. आमजनों व किसानों को वर्षा के दौरान बाहर न निकलने की हिदायत

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। गुरुवार को हुई वर्षा के बाद राजधानी का तापमान लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि पिछले मंगलवार तक तापमान 41.1 डिग्री तक था।

    14 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

    वर्षा के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है, दूसरी ओर 14 मई तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का आसार हैं। हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही वर्षा और वज्रपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    गुरूवार को हुई वर्षा और वज्रपात की चपेट में आने से रांची के बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के आरा देवरखंड निवासी झरि मुंडा के एक बैल की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आमजनों के व किसानों को भी वर्षा के दौरान बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

    खबरें और भी

    यदि कार्यवश बाहर हैं, तो सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी गई है। राज्य के उत्तरी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गिरिडीह में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ आंधी और मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 57.8 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी में हुई।

    अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री गिरिडीह का रिकार्ड किया गया। वहीं, रांची में अधिकतम 34.4 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

    ये भी पढ़ें: 

    Ranchi में बहुचर्चित जमीन घोटाला प्रकरण में ED के संदिग्ध कृष्ण कांत सिन्हा ने की खुदकुशी, पंखे से लटककर दी जान

    PM Modi in Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गिरिडीह दौरा अब 14 को, इसी दिन बनारस में नामांकन करेंगे पीएम