झारखंड में धीरे-धीरे दूर हो रहा बालू संकट, 4 और घाटों का लीज डीड हुआ फाइनल
झारखंड में बालू संकट धीरे-धीरे कम हो रहा है, क्योंकि चार और बालू घाटों के लीज डीड को अंतिम रूप दे दिया गया है। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
चार और बालू घाटों के लीज डीड फाइनल।
कुल 13 घाटों के लीज डीड अब तक निष्पादित।
झारखंड में बालू संकट दूर होने की उम्मीद।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में बालू घाटों को मिल रही स्वीकृति के साथ ही बालू संकट दूर होता दिख रहा है। गुरुवार को राज्य में चार और बालू घाटों से संबंधित लीज डीड को फाइनल कर दिया गया है।
गुरुवार को फाइनल किए गए लीज डीड में दो लातेहार के, जबकि दो हजारीबाग के हैं। इसके साथ ही राज्य में पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त 35 बालू घाटों में से अब तक 13 घाटों के लिए लीज डीड फाइनल हाे चुका है।
गुरुवार को झारखंड के चार बालू घाटों से संबंधित लीज डीड को फाइनल कर दिया गया है। इन घाटों और स्टाकयार्ड के माध्यम से कुल 11.25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में घाटों का लीज किया गया है। अनुमान के मुताबिक इन घाटों से 60-65 लाख सीएफटी बालू का खनन हो सकेगा।
बालू घाटों का जिलावार विवरण
- पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) : 85.40 हेक्टेयर
- बोकारो : 30.86 हेक्टेयर
- हजारीबाग : 15.26 हेक्टेयर
- दुमका : 13.54 हेक्टेयर
- रांची : 12.50 हेक्टेयर
- जामताड़ा व गोड्डा : क्रमशः 9.60 और 9.59 हेक्टेयर
- लातेहार, खूंटी व रामगढ़: क्रमशः 7.69, 4.54 और 4.01 हेक्टेयर।
गुरुवार को इन घाटों का लीज किया गया फाइनल
- लातेहार में बाजकुम बालू घाट : 2.39 हेक्टेयर
- तुबेद स्टाकयार्ड : 0.80 हेक्टेयर
- हजारीबाग में सांढ़ एवं सोनपुरा स्टाकयार्ड : बड़कागांव : 4.58 हेक्टेयर
- लंगातू-सिकरी-पंडरिया- सिरमा : बड़कागांव : 3.48 हेक्टेयर
कुल घाटों की संख्या
- झारखंड में कुल बालू घाटों की संख्या : 444
- नीलाम हो चुके बालू घाट : 299
- नीलामी के लिए लंबित बालू घाट : 145
- पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त घाट : 35
- लीज डीड निष्पादित घाट : 13
यह भी पढ़ें- झारखंड में कहीं भी बालू घाट का टेंडर नहीं, फिर जमकर हो रहा अवैध बालू खनन; सरकार को भारी राजस्व का नुकसान