झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा: पलामू में मात्र 22 प्रतिशत कैंडिडेट हुए शामिल, कैसा रहा पेपर?
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 पलामू के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 8532 में से केवल 1910 (22.38%) परीक्षार्थी शामिल हुए और ...और पढ़ें

परीक्षा देने आई परीक्षार्थी। फोटो जागरण
HighLights
पलामू में 18 केंद्रों पर हुई प्रतियोगिता परीक्षा।
कुल 8532 में से 1910 परीक्षार्थी शामिल।
सीसीटीवी निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 रविवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर व आसपास क्षेत्र के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई। यह परीक्षा झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद,झारखंड रांची ने आयोजित की।
पलामू के सभी 18 केंद्रों पर इस परीक्षा में 8532 में सिर्फ 1910 (22.38 प्रतिशित) परीक्षार्थी शामिल हुए। शहर के सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस (पलामू जिला स्कूल) केंद्र पर 756 में 163, सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स प्लस टू उवि (केजी बालिका स्कूल) केंद्र पर 480 में 101, गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर 505 में 119, ब्राहमण प्लस टू उवि केंद्र पर 276 में 65, सर्वोदय बालिका उवि केंद्र पर 216 में 65, बीसीसी मिशन बालिका उवि केेंद्र पर 348 में 76, वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल बैरिया केंद्र पर 720 में 159, ओरिएंट पब्लिक स्कूल पांकी रोड पोखराहा केंद्र पर 636 में 156, एमके डीएवी पब्लिक स्कूल केंद्र पर 912 में 203,ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल केंद्र पर 528 में 125,संत जेवियर एकेडमी केंद्र पर 384 में 84, बाईपास रोड स्थित ज्ञानमंदिर पब्लिक स्कूल केंद्र पर 240 में 54, बीएन इंटर कालेज 348 में 82,माता द्रोपदी नामाधारी गुरूगोविंद सिंह पब्लिक स्कूल केंद्र जमुने में 720 में 141, , कुमारेश इंटरनेशनल बीएड कालेज रजवाडीह केंद्र पर 264 में 54, चैनपुर स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल केंद्र पर 600 में 126, सद्गगुरू प्रताप हरि प्लस टू उवि केंद्र पर 408 में 108 व प्रोजेक्ट राजमाता प्रफूल्ल मंजरी बालिका उवि केंद्र पर 192 में 40 परीक्षार्थी शामिल हुए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित हुई।
परीक्षा तीन पालियों में हुई। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य केंद्राधीक्षक व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बतौर वीक्षक अपनी भूमिका निभाई। शाम को हल्की वर्षा के बीच परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखी।
अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र मिलाजुलाकर ठीक था। सभी परीक्षा केंद्रों पर 1-4 के पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी मौजूद थे।
प्रश्न पत्र को अधिकांश परीक्षार्थियों ने औसत बताया
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला असर दिखा। प्रश्न पत्र को अधिकांश ने औसत बताया तो कई ने सरल। लोहरदगा जिला के मुरमू गांव निवासी लक्की अंसारी ने बताया कि परीक्षा अपेक्षा से ज्यादा बेहतर रहा। प्रश्न पत्र ठीक थे।
बोकारो के संतोष कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र औसत था। तीनों पालियों की परीक्षा ओमआर शीट पर ली गई। औसत दर्जा के विद्यार्थियों के लिए भी यह परीक्षा आसान रहा। हर क्षेत्र से प्रश्न पूछे गए थे।
पारा ग्राफ आधारित भी प्रश्न थे। रामगढ़ जिला एलिन तिर्की ने बताया कि यह परीक्षा न कठिन था न आसान। प्रश्न पत्र में कोई त्रुटि नहीं थी। मेदिनीनगर से सटे शाहपुर निवासी रिजवाना खानम ने बताया कि परीक्षा बेहतर रहा।