Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा अप्रैल तक करेगी जिला कमेटियों का गठन, जिलाध्यक्षों को मिली अहम जिम्मेदारी 

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 10:14 PM (IST)

    झारखंड भाजपा अप्रैल तक मंडल और जिला स्तर पर अपनी समितियों का गठन करेगी। हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में औसत प्रदर्शन के बाद, पार्टी सामाजिक समीकरणों ...और पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी झारखंड। फाइल फोटो

    भारतीय जनता पार्टी झारखंड। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिला स्तर पर कमेटी का गठन करेगी। अप्रैल में मंडल से लेकर जिला तक की कमेटी की गठन पूरा कर लिया जाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों को कमेटी गठन के लिए निर्देश दिए हैं।

    भाजपा ने 27 सांगठनिक जिलों में अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन औसत रहा था।

    शहरी क्षेत्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी हार गए। ऐसे में जिलाध्यक्षों से अपने कमेटी बनाने में स्थानीय स्तर पर सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखने को कहा गया है।

    स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी का अनुशासन टूटा था और कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ लिया था। इससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। अब पार्टी जिला कमेटी के जरिए सामाजिक आधार को बढ़ाने का प्रयास करेगी।

    भाजपा की चुनाव प्रक्रिया पर केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर

    प्रदेश भाजपा की चुनावी प्रक्रिया पर केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है। जिलाध्यक्षों के निर्वाचन में सूची को अंतिम रुप देने से पहले केंद्र की हमति ली गई थी। मंडल स्तर पर भी अध्यक्षों की नियुक्ति या निर्वाचन में केंद्रीय नेतृत्व को सूचना दी जा रही है।

    मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में कई अनियमितताएं भी आई थीं। इससे पार्टी ने सबक लेते हुए नामों की घोषणा से पहले तीन स्तर पर क्रास चेक करने की व्यवस्था बनाई है।

    जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण शिविर

    राज्य में मंडल से लेकर जिला स्तर तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। मंडल और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं का अलग प्रशिक्षण होगा, जबकि प्रदेश के नेताओं के लिए अलग से कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रशिक्षण में केंद्र से प्रमुख नेताओं को भी बुलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- झारखंड सहायक वन संरक्षक भर्ती: 4 से 6 अप्रैल तक होगी मुख्य परीक्षा, 19 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

    यह भी पढ़ें- Tata Steel में 'अंक-1' रेटिंग वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, खराब प्रदर्शन पर कंपनी दिखाएगी बाहर का रास्ता

    खबरें और भी