Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP नेताओं को 10 घंटे से अधिक हिरासत में रखने पर सियासत गरम, अमर बाउरी ने लगाए आरोप

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:53 PM (IST)

    भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन के दौरान अपने नेताओं की हिरासत को सरकार की तानाशाही बताया है। ...और पढ़ें

    प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी। (जागरण)

    प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी। (जागरण)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा नेताओं को 10 घंटे हिरासत में रखा।

    2. भाजपा ने विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों की हिरासत को तानाशाही कहा।

    3. पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया।

    राज्य ब्यूरो, रांची। छात्रों के आंदोलन के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, दीपक प्रकाश सहित अन्य भाजपा नेताओं को लगभग 10 घंटे बाद भी नहीं छोड़ने पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने आपति जताई है।

    उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा हो तो विधायकों को बेवजह डिटेन करना राज्य सरकार की तानाशाही है। देश के इतिहास में पहला मौका है जब सदन चलते हुए विपक्ष के सारे विधायकों को रोक रखा गया है।

    यह लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। अगर भाजपा नेताओं ने कोई गुनाह किया है तो सरकार जेल भेजे या फिर तुरंत छोड़ा जाए।

    यह तानाशाही सरकार दमनात्मक कार्रवाई की सारी हद पार कर चुकी है। अमर बाउरी ने कहा कि विधायकों को डिटेन किए जाने पर अध्यक्ष को संज्ञान लेना चाहिए।

    सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्ष के विधायकों की आवश्यकता होती है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य को सदन की कार्रवाई में भाग लेना था, इनको भी नहीं जाने दिया गया।

    यह भी पढ़ें- छात्रों के सपोर्ट में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का किया एलान, सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा असर