छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का 11 अगस्त को झारखंड बंद का एलान, सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा असर
भाजपा ने JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग के विरोध में 11 अगस्त को पूरे झारखंड में बंद का एलान किया है। ...और पढ़ें
-1786379033380_m.webp)
बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू। (सोशल मीडिया)
HighLights
भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का एलान किया।
JPSC, JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिसिया बल प्रयोग का विरोध।
बंद सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त मंगलवार को झारखंड बंद की घोषणा की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू तथा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार देर शाम प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे से ही बंदी प्रारंभ हो जाएगी। केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी। कांवरियों और स्वास्थ्य सेवाओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 17 दिनों से राज्य के छात्र आंदोलन कर रहे थे। 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा सहित पिछले सात वर्ष में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्रों पर राज्य सरकार ने दमनात्मक रवैया अपनाया है।
राज्य सरकार ने बच्चों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया है। उन पर चार-चार बार लाठीचार्ज किया गया। रात्रि के नौ बजे भी छात्रों को पीटा गया। इस दौरान सैकड़ों छात्र घायल हुए हैं, कई छात्रों के लापता होने की भी सूचना है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं की नौकरी बेचे जाने के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।
राज्य सरकार ने इस बार बच्चों को टेंट लगाने की तक अनुमति नहीं दी। सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू हुई तो मामले की पूरी लीपापोती कर दी गई।
यह भी पढ़ें- उग्र प्रदर्शन के बावजूद रांची पुलिस ने दिया संयम का परिचय, जिसका लाभ उठा विधानसभा तक पहुंचे छात्र