Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामले पर इरफान अंसारी BJP पर हमलावर, बोले- सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    हजारीबाग के कुसुंबा में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ...और पढ़ें

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। हजारीबाग जिले के कुसुंबा में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या मामले में भाजपा से जुड़े एक बूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

    इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं, बल्कि भाजपा की कथनी और करनी के बीच के अंतर को उजागर करती है। जो पार्टी नैतिकता और संस्कार की बात करती है, उसके पदाधिकारी ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, जो उसके नैतिक पतन को दर्शाता है।

    भाजपा का दोहरा चरित्र आया सामने

    भाजपा लगातार राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती रही है, लेकिन कुसुंबा कांड ने पार्टी के दोहरे चरित्र को सामने ला दिया है। भाजपा राज्य के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की राजनीति कर रही है और विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

    भाजपा की राजनीति राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक

    भाजपा को झारखंड के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकत बताते हुए कहा कि ऐसी राजनीति राज्य के भविष्य के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी।

    खबरें और भी

    हम भाजपा के हर झूठ और साजिश का जवाब देंगे और जनता के सामने सच्चाई रखेंगे। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- विष्णुगढ़ हत्याकांड: JMM का BJP पर गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक रंग दिया

    यह भी पढ़ें- असम चुनाव में झारखंडी अस्मिता के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने मांगा वोट, JMM प्रत्याशियों के पक्ष में की विशाल जनसभा