Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विष्णुगढ़ हत्याकांड: JMM का BJP पर गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक रंग दिया

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:46 AM (IST)

    विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या पर झारखंड की सियासत गरमा गई है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के ल ...और पढ़ें

    JMM केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय (फाइल फोटो)

    JMM केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, रांची। विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले को लेकर झारखंड की सियासत तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को जारी प्रेस बयान में भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की आत्मा को झकझोर देने वाली है और समाज में अंधविश्वास की भयावह स्थिति को उजागर करती है।

    झामुमो ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के लिए साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पांडेय ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों से भाजपा की कथित साजिश और भ्रामक राजनीति उजागर हो गई है।

    भाजपा से जुड़ा हुआ मुख्य आरोपी

    उन्होंने कहा कि मामले का मुख्य आरोपी भीम राम भाजपा से जुड़ा हुआ व्यक्ति है, जो बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ से संबंधित है। पांडेय ने सवाल उठाया कि जब सच्चाई सामने आ चुकी है तो भाजपा नेताओं को जनता से माफी मांगनी चाहिए और अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए।

    भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप

    झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा बार-बार समाज में विभाजनकारी राजनीति कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करती है। इसके विपरीत राज्य सरकार समावेशी विकास और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    खबरें और भी

    पांडेय ने भाजपा से यह भी पूछा कि क्या वह अब घोषित झारखंड बंद वापस लेगी और अपनी गलती स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसी राजनीति को समझ चुकी है और समय आने पर उचित जवाब लैगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड: हेम-2.0 पोर्टल पर माइग्रेशन में देरी, अस्पतालों का इंसेंटिव रोकने का निर्देश

    यह भी पढ़ें- असम चुनाव में झारखंडी अस्मिता के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने मांगा वोट, JMM प्रत्याशियों के पक्ष में की विशाल जनसभा