Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हेमंत सोरेन की बहन को मिला JMM से टिकट, ओडिशा की इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा

    Updated: Wed, 01 May 2024 09:06 PM (IST)

    Anjani Soren शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा चुनाव में फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगी। झामुमो ने हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा की मयूरभंज सीट स ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन की बहन को मिला JMM से टिकट। (फाइल फोटो)
    हेमंत सोरेन की बहन को मिला JMM से टिकट। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 2019 के लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को 1,35,552 वोट मिले
    2. झामुमो ने अंजनी सोरेन को मयूरभंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा

    डिजिटल डेस्क, रांची। लोकसभा चुनाव के दो चरण खत्म हो गए। तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी।  ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन और शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन को झामुमो से फिर टिकट मिला है।

    शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन लोकसभा चुनाव में फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा की मयूरभंज सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

    2019 लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को मिली थी मात

    ओडिशा में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा। बता दें कि अंजनी सोरेन को पार्टी की ओर से पिछले 2019 लोकसभा चुनाव में भी मयूरभंज सीट से टिकट दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को 1,35,552 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर रही थीं। इस सीट से भाजपा के बिशेश्वर टुडू को इस सीट से जीत मिली थी।

    वहीं, इस लोकसभा चुनाव में भी झामुमो ने अंजनी सोरेन को मयूरभंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार अंजनी सोरेन का भाजपा के नबा चरण मांझी के साथ मुकाबला होगा।

    ओडिशा की मयूरभंज सीट एक अहम लोकसभा सीट है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की बहुलता है। यह जिला झारखंड की सीमा से भी लगती है।

    ये भी पढ़ें- 

    Champai Soren: 'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला

    Jharkhand Crime: नेताजी को करना था नामांकन, तभी आ धमकी रांची पुलिस; फिर जो हुआ