Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Champai Soren: 'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला

    Updated: Wed, 01 May 2024 08:16 PM (IST)

    CM Champai Soren झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नामांकन ...और पढ़ें

    'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला (फोटो- जागरण)
    'BJP के वाशिंग मशीन में धुलने से हो जाती है साफ छवि', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. दो चरण में पिछड़ गई भाजपा- आलम गिरी आलम
    2. धनबाद को मिला बेहतर विकल्प- पूर्णिमा नीरज सिंह

    आशीष अंबष्ठ, धनबाद। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग भाजपा में शामिल होते ही वाशिंग मशीन से धुल जाते हैं। जो उनके साथ नहीं जाता है उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का काम करते हैं। ईडी, सीबीआई के मामले में फंसा कर जेल भेजने का काम करते है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया।

    दरअसल, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को धनबाद में लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नामांकन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान गोल्फ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन सभी मजदूरों को श्रध्दांजलि जिन्होंने ने अपना बलिदान दिया।

    चंपई सोरेन ने आगे कहा कि दस साल से भाजपा की सरकार जनता से केवल झूठ बोलने का काम कर रही है। कमर तोड़ मंहगाई हो या इंदिरा आवास, केंद्र ने झारखंड के साथ भेदभाव किया। इसके कारण आठ लाख इंदिरा आवास का पैसा नहीं मिला।

    हमारी सरकार 20 लाख अबुआ आवास बनवा रही- चंपई सोरेन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने बीस लाख अबुआ आवास का निर्माण करा रही है।जनता को तीन कमरा वाला आवास मिलने जा रहा है। पूरे देश में आज अलग माहौल है। अच्छा दिन दिखाने का नारा दिया, क्या मिला। पांच साल से जनता परेशान है। आज स्थिति यह है कि भाजपा उम्मीदवार को डराकर नाम वापस तक करवा रही है। जनता के बीच लड़ने से भाजपा डर रही है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कोयलांचल आंदोलन की भूमि है। यहां राजेंद्र सिंह ने मजदूरों के लिए कई आंदोलन किया। इसका पर नतीजा है कि मजदूरों को उनका हक सम्मान मिला। उसी हक और सम्मान के लिए कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह मजदूर, किसान, असंगठित मजदूरों के साथ साथ आम लोगों की आवाज बनेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदर्श गांव की बात की, लेकिन क्या हुआ विकास का। धनबाद में लगातार भाजपा जीतते आ रही है, लेकिन विकास नहीं हुआ। झारखंड में 14 लोकसभा जीत इंडी गठबंधन दर्ज करेगी।

    दो चरण में पिछड़ गई भाजपा- आलम गिरी आलम

    लोकसभा के दो चरण के हुए मतदान के रूझान में यह साबित हो गया कि भाजपा काफी पीछे चली गई है। झारखंड में 14 लोकसभा जीतने का काम इंडी गठबंधन करेगी। भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। एकता ही हिंदुस्तान की पहचान है। लेकिन भाजपा इसको तोड़ने में लगी है। भाजपा ने जो प्रत्याशी दिया है। उससे जनता को देखने और समझाना चाहिए।- आलम गिरी आलम, मंत्री, झारखंड सरकार

    धनबाद को मिला बेहतर विकल्प- पूर्णिमा नीरज सिंह

    धनबाद के लिए एक बेहतर विकल्प देना का काम इंडी गठबंधन ने किया है। साफ छवि मजदूरों के लिए हमेशा लड़ने वाले परिवार से अनुपमा सिंह को टिकट मिला।धनबाद की जनता को इन पर विश्वास करना चाहिए। राजेंद्र सिंह भी मजदूरों को बड़े नेता थे। धनबाद लोकसभा से भारी मतों से जीत दर्ज होगी।- पूर्णिमा नीरज सिंह, विधायक, झरिया

    धनबाद की जनता भयभीत- अनूप

    कांग्रेस गठबंधन ने धनबाद में एक साफ छवि की प्रत्याशी देने का काम किया है, जो श्रमिक, किसान, गरीब, शोषित, दलित हर वर्ग की आवाज बनेगी। भाजपा ने वैसे प्रत्याशी देने का काम किया है। जिससे धनबाद की जनता भयभीत है। उनपर 50 से अधिक संगीन मामले है। अनुपमा सिंह धनबाद में सेवा के लिए आई है और सेवा करेगी।- अनूप सिंह, विधायक बेरमो

    इंटक नेताओं ने भी दिखाई ताकत

    सभा में भारी संख्या में इंटक नेता पहुंचे थे। कोयला, स्टील क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इंटक से संबध्द राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, संतोष महतो, एसएस जामा, मिथिलेश सिंह, लगन देव यादव, सुरेंद्र यादव, एसके शाही, मुउद्दीन, पंकज मिश्रा आदि काफी सक्रिय दिखे।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Crime: नेताजी को करना था नामांकन, तभी आ धमकी रांची पुलिस; फिर जो हुआ

    Kalpana Soren Nomination: कल्पना सोरेन ने फिर किया नामांकन, इस सीट के लिए भरा पर्चा