आदिवासी नेता निशा भगत सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर FIR दर्ज
निशा भगत आत्महत्या मामले में पिता के आवेदन पर अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई ...और पढ़ें
-1794078064954_m.webp)
निशा भगत सुसाइड केस। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
निशा भगत आत्महत्या मामले में अजय तिर्की, ज्योत्सना पर FIR दर्ज।
पिता ने पिठोरिया थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
डीएसपी अमर कुमार पांडेय को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जागरण संवाददाता, रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
वहीं, मृतका के पिता ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर भी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले की जांच डीएसपी अमर कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
मृतका के पिता आनटू भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मानसिक, सामाजिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे झूठे मुकदमों में फंसाने का दबाव बनाया गया।
सोशल मीडिया पर उसकी छवि खराब करने के लिए कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से चरित्र हनन किया गया। पिता का आरोप है कि लगातार किए जा रहे दुष्प्रचार और प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
आवेदन में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के अलावा अजय तिर्की तथा ज्योत्सना केरकेट्टा का नाम भी लिया गया है।
पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को घर से निकलने और कहीं आने-जाने के दौरान भी मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। उन्होंने चर्च से जुड़े कुछ लोगों और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
पिता ने अपने आवेदन में इसे सामान्य आत्महत्या का मामला मानने के बजाय कथित आपराधिक साजिश का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि बेटी ने मृत्यु से पहले सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था, जिसमें कई लोगों के नाम लिए गए हैं। इस मामले में पिठौरिया थानेदार को नामजद नहीं बनाया गया है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस मामले में कौन कौन दोषी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।