विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड छात्र आंदोलन: तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर अड़े देवेंद्र नाथ, अस्पताल में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Updated: Sat, 15 Aug 2026 11:57 AM (IST)

अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई, जिसके बाद सदर अस्पताल में उनके कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

HighLights

  1. देवेंद्र नाथ महतो ने तिरंगा फहराने और यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई।

  2. सदर अस्पताल में उनके कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

  3. पुलिस के रोकने के बावजूद देवेंद्र नाथ महतो यात्रा में शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड छात्र आंदोलन से जुड़ी खबर आ रही है। कई दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा फहराने और उसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर अड़े हैं, जिसके बाद सदर अस्पताल में उनके कमरे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात हो गया।

देवेंद्र नाथ महतो की टीम का कहना है कि पुलिस द्वारा देवेंद्र नाथ महतो जी को लगातार रोका जा रहा है। करीब एक घंटे से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें बाहर जाने से रोका गया है और धक्का-मुक्की की जा रही है।

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमने लिखकर दिया है कि अगर हमारी जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल की नहीं होगी, इसके बाद भी तिरंगा फहराने से रोका जा रहा है। उन्होंने पूछा, क्या यही आजादी है?

देवेंद्र महतो टीम का दावा है कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद देवेंद्र नाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए निकलेंगे।

बता दें कि छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो JPSC और JSSC के खिलाफ पिछले 14 दिन से भूख हड़ताल पर हैं, जिसके चलते उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से उन्हें विधानसभा घेराव के दिन 10 अगस्त को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

वहीं, दूसरी तरफ आंदोलनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से आज तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया है। जिसमें शामिल होने के लिए देवेंद्र नाथ महतो अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही रोक दिया है।

यह भी पढ़ें- छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए CM हेमंत सोरेन का बदला रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला