'चाहे चादर कफन में बदल जाए, अनशन नहीं टूटेगा', बिगड़ती तबीयत के बीच विधानसभा घेराव पर अड़े देवेंद्र महतो
अनशनरत देवेंद्र महतो ने विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी होने की घोषणा की है, जिसमें देश भर से छात्र और अभिभावक शामिल हो रहे हैं। ...और पढ़ें

देवेंद्र महतो के साथ पीयूष मिश्रा। (जागरण)
HighLights
देवेंद्र महतो का अनशन 16वें दिन, भूख हड़ताल 8वें दिन।
विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, छात्रों से रांची आने का आग्रह।
अभिनेता पीयूष मिश्रा ने देवेंद्र महतो के आंदोलन का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, रांची। अनशनरत देवेंद्र महतो ने कहा कि विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी कर ली गई है। जेपीएससी-जेएसएससी न्याय मंच में काफी संख्या में छात्र अभिभावक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश,जम्मू कश्मीर से पहुंचे गए हैं।
देवेन्द्र नाथ महतो से प्रसिद्ध अभिनेता पीयूष मिश्रा ने देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन दिया। उनके साथ समय भी बिताया। वहीं, देवेंद्र नाथ महतो के सत्याग्रह का 16 दिन पूरा हो गया है।
वे आठ दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच उनका वजन दस किलो से ऊपर घट गया है। वजन 53 किलो हो गया है। शुगर लेवल भी काफी कम हो गया है।
अस्पताल में नहीं हुए एडमिट
डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। शनिवार की रात 3 बजे डॉक्टर मेडिकल टीम के साथ ही साथ सिटी एसपी, सदर एसडीओ, सदर सीओ, एडीएम रांची स्थिति को देखते हुए अस्पताल में एडमिट कराने का निर्णय लिया, लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने मना किया और कहा कि हम अनशन नहीं तोड़ेंगे, काहे न मेरा चादर कफन में बदल जाए।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी न्याय छात्र प्रतिनिधियों और सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमेटी के बीच वार्ता सकारात्मक रही।
सरकार द्वारा गठित मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री संजय प्रसाद यादव चारों मंत्रियों ने वीडियो कॉल से देवेंद्र नाथ महतो का हालचाल लिया और भूख हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन देवेंद्र नाथ महतो ने 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए झारखंड के सभी छात्रो को रांची आने का आग्रह किया है।