Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कहां गए राहुल गांधी और CJP के लाेग?', झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    भाजपा ने नीट पेपर लीक पर हंगामा करने वाले कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (जागरण)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू। (जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा ने कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना।

    2. झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल।

    3. जेपीएससी, जेएसएससी धांधली की सीबीआई जांच की मांग।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने नीट पेपर लीक पर भारी हो-हंगामा करने वाले कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी को निशाने पर लिया है।

    सवाल उठाया है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में हीरो बनने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के राहुल गांधी आज कहां हैं, जब झारखंड के छात्र नेता परीक्षाओं में धांधली के विरोध में सड़क पर उतरे हैं। काकरोच जनता पार्टी को भी इन छात्रों की चिंता क्यों नहीं है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड के बच्चों को बेवकूफ समझते हैं। उन्हें सत्ता मोह इतना ज्यादा है कि सरकार पर सीबीआई जांच के लिए दबाव नहीं बना सकते।

    राज्य सरकार ने छात्रों की बर्बर पिटाई की है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक छोटा वीडियो संदेश जारी कर शांत हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच जाते हैं, उन्हें अपनी ही गठबंधन वाली राज्य सरकार से बात करते हुए डर लगता है।

    अगर सरकार सीबीआई जांच नहीं करा रही है को कांग्रेस क्यों नहीं अपना समर्थन वापस ले रही है। दरअसल कांग्रेस को सत्ता की मलाई में हिस्सेदारी चाहिए। इसलिए राज्य में हो रहे हर गलत काम पर राहुल गांधी और कांग्रेस चुप है।

    औपचारिकता पूरी कर जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : बाबूलाल

    इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की सभी नौकरियां बेची गई हैं। कांग्रेस इस सरकार का हिस्सा है, इसलिए सिर्फ बयान जारी करने की औपचारिकता पूरी कर राहुल गांधी अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते।

    खबरें और भी

    यदि वह सच में छात्रों के साथ खड़े हैं, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआइ जांच का आदेश देने के लिए निर्देशित करें, अन्यथा झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लें।

    झारखंड में कॉकरोच वालों का दोहरा मापदंड

    इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि दिल्ली में फर्जी तरीके से हंगामा करने वाले काकरोच जनता पार्टी का झारखंड में दोहरा चरित्र सामने आया है।

    इसके कोई दो सदस्य रांची आए, छात्रों के आंदोलन स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाया और गायब हो गए। अभिजीत दीपके का तो रांची में चेहरा ही नहीं दिखा। इसका अर्थ है कि इन्हें बस हंगामा करना है। संंस्थाओं को बदनाम करना है। काकरोच जनता पार्टी की झारखंड के छात्रों के साथ कोई सहानुभूति ही नहीं है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में दिनभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा: लाठीचार्ज से आंसू गैस और विधानसभा तक पहुंचा मार्च, पूरा अपडेट