उग्र प्रदर्शन के बावजूद रांची पुलिस ने दिया संयम का परिचय, जिसका लाभ उठा विधानसभा तक पहुंचे छात्र
पुलिस ने छात्रों के झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान संयम बरता, जिससे छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंच गए। हालांकि, शाम को बाहरी तत्वों से निपट ...और पढ़ें

एसएसपी ने कहा, छात्रों के प्रदर्शन में कुछ बाहरी भी थे, जिनके लिए बरतनी पड़ी सख्ती
HighLights
पुलिस ने छात्रों के विधानसभा घेराव में संयम दिखाया।
छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा तक पहुंचे।
बाहरी तत्वों के कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
राज्य ब्यूरो, रांची। छात्रों के झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने भी संयम का परिचय दिया। छात्र उग्र हुए, बैरिकेडिंग तोड़ी और विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस ने भरसक प्रयास किया कि छात्र विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएं, लेकिन छात्र नहीं माने तो पुलिस ने भी उनसे सख्ती नहीं की और जाने दिया।
पुलिस चाहती तो उन्हें जगन्नाथपुर मंदिर के पास ही रोक देती या फिर बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर कर देती, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया।
सोमवार की शाम करीब सात बजे जब प्रदर्शनकारी विधानसभा गेट के सामने जमे रहे और विधानसभा के कर्मी विधानसभा में फंसे रहे, तब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर विधानसभा से छात्रों को हटाया।
रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले छात्र थे। छात्रों पर क्या लाठी चार्ज करना या सख्ती बरतना। पुलिस ने भरसक कोशिश किया कि बिना बल प्रयोग के मामले को संभाला जा सके।
एसएसपी ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन में कुछ बाहरी तत्व भी प्रवेश कर गए थे, जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इन्हीं बाहरी तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।