Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'गलत तथ्यों से लोगों को गुमराह कर रही सरकार...', भाजपा ने CM सोरेन पर बोला हमला; मीडिया के लिए कह दी यह बात

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:45 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ...और पढ़ें

    भाजपा ने CM सोरेन पर बोला हमला
    भाजपा ने CM सोरेन पर बोला हमला

    HighLights

    1. बाबूलाल - 2024 चुनाव में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण
    2. राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने मीडिया विभाग को दिए कई टिप्स

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश मीडिया विभाग की कार्यशाला चार सत्रों में संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। मीडिया विभाग अपने अस्त्र शस्त्र के साथ तैयार रहे।

    मीडिया के साथियों को तथ्यपरक तरीके से हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस गलत तथ्य देकर लोगों को गुमराह करती रही है, इसे उजागर करना मीडिया का कार्य है।

    प्लांटेड स्टोरी पर मजबूती से पक्ष रखना होगा

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम ने कहा कि मीडिया विभाग पार्टी में एंबेसडर की तरह है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की प्लांटेड स्टोरी पर मजबूती से पक्ष रखना होगा।

    हेमंत सरकार गलत तथ्यों के साथ लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। विपक्ष की बातों का अध्ययन कर अपनी बात रखनी होगा। सरकार की प्लांटेड स्टोरी का सच सामने लाना हमारा दायित्व है। कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने विषय प्रवेश कराया। बैठक चार सत्रों में संपन्न हुई।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने हृदयनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को झारखंड भाजपा के प्रथम संगठन महामंत्री स्व. हृदय नाथ सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।

    खबरें और भी

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हृदय जी कमल की तरह निर्लिप्त भाव से अपने जीवन की आहुति दी। झारखंड के प्रथम संगठन महामंत्री के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राजनीतिक दायित्व निभाते हुए भी स्व. हृदय जी पक्के स्वयंसेवक रहे। संघ की शाखा से उनका जुड़ाव जीवन के अंतिम क्षण तक रहा। उन्होंने कुशल संगठन कर्ता के रूप में असंख्य कार्यकर्ताओं का निर्माण किया।

    निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हृदय जी विशाल हृदय के व्यक्ति थे। उन्होंने संगठन कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के सुख-दुःख की चिंता की। उनका कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पारिवारिक होता था।

    यह भी पढ़ें-

    CID ने विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या में निशि पांडेय की भूमिका को बताया संदिग्ध, रिपोर्ट में की कार्रवाई की सिफारिश

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में झामुमो ने सात सीटों पर ठोका दावा, कांग्रेस पांच देने का तैयार; कैसे बनेगी बात?