Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में झामुमो ने सात सीटों पर ठोका दावा, कांग्रेस पांच देने का तैयार; कैसे बनेगी बात?

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 09:51 PM (IST)

    नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर बैठक हुई और इस दौरान झा ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में झामुमो ने सात सीटों पर ठोका दावा। (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में झामुमो ने सात सीटों पर ठोका दावा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इंडी गठबंधन दलों की नई दिल्ली की बैठक में दोनों दलों के दावे आए सामने और इसका आधार भी दिया
    2. झामुमो ने दो नई सीटों पर दावेदारी की

    राज्य ब्यूरो, रांची। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर बैठक हुई और इस दौरान झारखंड की सात लोकसभा सीटों पर झामुमो ने दावा किया है। हालांकि, कांग्रेस पांच सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है।

    आईएनडीआईए की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मंत्री झारखंड सरकार चम्पाई सोरेन, केंद्रीय महासचिव सह सदस्य, राज्य समन्वय समिति (दर्जा प्राप्त मंत्री) विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय महासचिव सह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे तो कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलौत एवं मोहन प्रकाश शामिल हुए।

    इन सात सीटों पर झामुमो ने ठोका है दावा

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिन सात सीटों पर दावा ठोका है उनमें से पांच पर वह पिछली बार भी चुनाव लड़ चुका है। दो नई सीटों पर दावेदारी की गई है। इन दो सीटों में चाईबासा और लोहरदगा शामिल है।

    चाईबासा कांग्रेस की सीट है और यहां पिछले चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद गीता कोड़ा कांग्रेस की एक मात्र सांसद रही थीं। लोहरदगा में कड़े मुकाबले में पिछला चुनाव कांग्रेस लगभग दस हजार मतों से हारी थी।

    पार्टी एक बार फिर इस सीट पर अपना दावा कर रही है। झामुमो ने राजमहल, दुमका, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, कोडरमा और गिरिडीह सीटों पर दावा ठोका है।

    एक सीट राजद और एक वामपंथी दलों को देने के मूड में गठबंधन

    आइएनडीआइए गठबंधन राज्य की 14 सीटों में से एक सीट राजद और एक वामपंथी दलों के लिए छोड़ने को तैयार है। माना जा रहा है कि कोडरमा सीट वामपंथी पार्टी को दी जा सकती है तो राजद के हिस्से में पलामू आ सकता है। हालांकि, गठबंधन दलों की बैठक ना कर कांग्रेस और झामुमो ये सीटें भी अपने-अपने हिस्से से उन्हें देंगीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें -

    बंगाल में पालघर जैसा मामला: तीन साधुओं को निर्वस्‍त्र कर बेरहमी से पीटा, भाजपा सांसद ने बचाई जान; रात भर रखा अपने घर

    प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा: पीएम मोदी के धनबाद आने से इन 5 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर, जानें उनका पूरा कार्यक्रम