नेमरा में रूपी सोरेन को आखिरी जोहार, अंतिम विदाई के लिए 7 किमी पैदल चल रहे लोग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके पैतृक गांव नेमरा में जोर-शोर से चल ...और पढ़ें

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा पहुंचा। जागरण
HighLights
रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेमरा में होगा।
प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए।
संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच गया है। घर पर संथाली रीति-रिवाज के अनुसार, अंतिम विदाई की रस्में निभाई जाएंगी। इसके बाद अंतिम यात्रा घाट के लिए निकलेगी।
-1791450267662.webp)
ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान अचानक बेहोश
नेमरा में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान आनंद कुमार अचानक बेहोश होकर गिर गए। उनके मुंह से खून निकलने के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल सीपीआर देकर उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सात किलोमीटर पैदल चलकर नेमरा पहुंच रहे लोग
रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर नेमरा पहुंच रहे हैं। वाहनों को पहले ही रोक दिया जा रहा है। लुकैयाटांड़ और धुमकुड़िया भवन के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से लोग पैदल मुख्यमंत्री के आवास तक पहुंच रहे हैं।


इसके बाद नेमरा गांव के ढेकानाला घाट जहां पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया था, बिल्कुल उसी स्थान के समीप दिवंगत रुपी सोरेन का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के साथ साथ झारखंड के सभी मंत्रियों व पक्ष विपक्ष के कई विधायकों के पहुंचने की चर्चा है। जैप की कई कंपनियां देर रात से ही पहुंच रही है।
रामगढ़ और हजारीबाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सुबह से ही नेमरा पहुंचकर स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़ नियंत्रण,यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर गोला-मुरी मार्ग पर भी मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। वहीं,अंतिम संस्कार स्थल की आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की गतिविधियां भी तेज हैं।
नेमरा में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रशासन सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रख रहा है। कई जगह तोरण द्वार और बैरिकेडिंग किया जा रहा हैं। दिवंगत रुपी सोरेन की कटआउट तस्वीर लगाकर अंतिम जोहार व विनम्र श्रद्धांजलि लिखा गया है।

यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के संघर्ष से हेमंत सोरेन की सत्ता तक... हर मोड़ पर परिवार की ढाल बनी रहीं रूपी सोरेन; अब यादें शेष
यह भी पढ़ें- अस्वस्थ हालत में भी पति शिबू सोरेन का सम्मान लेने दिल्ली पहुंची थीं रूपी सोरेन; राष्ट्रपति ने सौंपा था पद्म भूषण
यह भी पढ़ें- रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास पर जुट रहे लोग, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
