Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर नहीं, स्टाफ कर रहा था इलाज: पलामू में 6 साल की छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

    पांकी में 6 वर्षीय छात्रा अशरती कुमारी की कथित लापरवाही और गलत इलाज के कारण मौत हो गई। वह चांदो आवासीय छात्रावास में पढ़ती थी। बच्ची को पांकी के एक नि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पांकी (पलामू)। पांकी में कथित लापरवाही और गलत इलाज के आरोप के बीच 6 वर्षीय एक मासूम छात्रा की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान रतनपुर पंचायत के इरगू टोला तेतरखाड़ निवासी जियालाल उरांव की पुत्री अशरती कुमारी के रूप में हुई है।

    वह पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित बसडीहा के चांदो आवासीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पांकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    स्टाफ के द्वारा किया जा रहा था इलाज

    शिक्षक के अनुसार, अस्पताल में उस समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे और स्टाफ के द्वारा ही इलाज किया जा रहा था। वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि बच्ची को अस्पताल में छोड़कर शिक्षक चले गए थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद स्थिति संदिग्ध बनी हुई है, जो जांच का विषय है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। इधर, इस घटना ने पांकी क्षेत्र में संचालित दर्जनों आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    खबरें और भी

    आरोप है कि कई आवासीय विद्यालयों में बच्चों को न तो समुचित शिक्षा मिल रही है और न ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी संकट में, 50 बच्चों का इलाज अटका; सरकार का 15 लाख देने का वादा नहीं हुआ पूरा

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो हिंसक घटनाएं, एक युवक की हत्या; दूसरे को चाकू गोदकर किया घायल